Samsung लवर्स के लिए पेश है Samsung की शुरुआत से सफलता तक की कहानी
Samsung लवर्स के लिए पेश है Samsung की शुरुआत से सफलता तक की कहानीSyed Dabeer Hussain - RE

Samsung लवर्स के लिए पेश है Samsung की शुरुआत से सफलता तक की कहानी

यदि आप भी Samsung लवर हैं तो, जरूर आपको Samsung की शुरुआत से लेकर सफलता तक की कहानी जानने की उत्सुकता होगी। तो आज हम सैमसंग की सफलता की कहानी पर बात करते है। कैसे और किसने की थी Samsung की शुरुआत ?

Samsung Success Story : जानी-मानी स्मार्टफोन दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung (सैमसंग) का नाम आज शायद ही कोई होगा जिसने नहीं सुना होगा, लेकिन बहुत कम लोग होंगे जिन्हें Samsung की सफलता की कहानी पता होगी। यदि आप भी Samsung लवर हैं तो, जरूर आपको भी Samsung की शुरुआत से लेकर सफलता तक की कहानी जानने की उत्सुकता होगी। तो आज हम सैमसंग की सफलता की कहानी पर बात करते है। कैसे सैमसंग कंपनी ने नूडल बेचने से शुरुआत करके आज पूरी दुनिया के इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में धीरे-धीरे अपनी जगह बना ली है।

Samsung की पहचान :

Samsung को आज मुख्य तौर पर एक स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के तौर पर देखा जाता है, लेकिन यह इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बेचने वाली एक साउथ कोरिया की कंपनी हैं। क्या आपको पता है Samsung कंपनी की शुरुआत कैसे हुई ? आज भले ही Samsung कंपनी पानी की नाव और युद्ध में लड़ने वाले टैंक का भी निर्माण करती है। इतना ही नहीं Samsung ने अपना योगदान दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज़ खलीफा को बनाने में भी दिया है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि, इस कंपनी की शुरुआत खाद्य पदार्थ बेचने से हुई थी और आज Samsung कंपनी का रेवेन्यु साउथ कोरिया के GDP का करीब 20% बताया जाता है। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा की यदि सैमसंग घाटे में आ जाये तो साउथ कोरिया देश की अर्थव्यस्था ही डगमगा जाएगी।

कैसे और कब स्थापित हुई SAMSUNG:

Samsung कंपनी की स्थापना "ली बुंग चल" ने 1938 में की थी। तब इस कंपनी में सिर्फ 40 लोग काम करते थे। शुरुआत में Samsung कंपनी ड्राई फिश, ग्रॉसरी और नूडल्स का बिज़नेस करती थी। कुछ समय बाद कंपनी ने अपने कदम इन्श्योरेंस, सिक्युरिटी और रिटेल के सेक्टर में रखे। यह उस समय की बात है जब एप्पल के स्टीव जॉब्स एक सेलेब्रिटी के रूप में जाने जाते थे और Samsung के चेयरमैन और सीईओ ली कुन को कम ही लोग जानते थे। तब, 1969-1970 में Samsung ने इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के बिज़नेस की तरफ रुख किया और अपना पहला प्रोडक्ट ब्लैक एंड वाइट टीवी मार्केट में उतारा। फिर क्या था Samsung फ्रिज, एसी, माइक्रोवेव जैसे सभी इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट बनाना भी शुरू कर दिया। इनके बाद Samsung ने 1983 में टेलीकम्युनिकेशन्स के क्षेत्र में उतर आई। कंपनी ने 'बिल्ट इन कार' फ़ोन लांच किया, जो फ्लॉप रहा और कंपनी असफल रही।

सफलता की शुरुआत:

Samsung कंपनी ने असफल होने के बाद भी हार ना मानते हुए एक बार फिर 1993 में अपना एक नया फ़ोन SH-700 लॉन्च किया। जो लोगो को काफी पसंद आया। इतना ही नहीं Samsung कंपनी ने अपने सभी कमियों वाले फोनों को एम्पलॉईज़ के सामने ही जला दिया। बस यहीं से हुई Samsung की सफलता की शुरुआत। फिर कंपनी ने अपनी CDMA सर्विस पेश की और भारत में Samsung के मोबाइल की शुरुआत हुई। फिर क्या था कंपनी अपने फ़ोन-स्मार्टफोन के साथ इतनी तेजी से बढ़ी की आज पूरी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी में रूप में तब्दील हो गई। कहां इसकी शुरुआत में इस कंपनी में 40 लोग काम करते थे और आज 4 लाख से ज्यादा लोग काम करते हैं। आज Samsung की मार्केट वैल्यू लगभग 279.6 लाख करोड़ रुपए है।

क्या है Samsung का मतलब ?

जानकारी के लिए बता दें, Samsung शब्द का मतलब कोरियन भाषा में तीन सितारें (Three Stars in Korean language) होता है। इस तीन सितारें शब्द में तीन का अर्थ बड़े, कई और शक्ति शाली से था जबकि, सितारें का अर्थ अनंत काल से था। अब आपके लिए यह समझना काफी आसन हो गया होगा कि, कंपनी ने अपनी कंपनी के नाम के लिए Samsung शब्द को ही क्यों चुना होगा। बता दें, कंपनी वर्तमान समय में इन प्रॉडक्ट्स की बिक्री करती है।

  • Smartphone

  • Tablets

  • Audio Sound

  • Watches

  • Smart Switch

  • Mobile Accessories

  • TV

  • Sound Device

  • Refrigerator

  • Washing Machine

  • Laptop

  • Laundry

  • Air Solution

  • Cooking Appliances

  • Monitor

  • Memory Storage etc.

कौन है ली बुंग चल :

'ली बुंग चल' Samsung कंपनी के स्थापक है। इनका जन्म 9 जनवरी 1942 में हुआ था और इनकी म्रत्यु साल 1987 में हो गई थी। इन्होने इकोनॉमी में ग्रेजुएशन और MBA किया। इनके परिवार में उनकी पत्नी रॉ ही हॉन्ग है। इनकी बड़ी बेटी ली बॉन जिन होटल चेन शिल्ला और थीम पार्क Samsung एवरलैंड की प्रेसीडेंट, सीईओ है और छोटी बेटी ली स्यो हुन चील इंडस्ट्रीज की वाइस प्रेसीडेंट हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com