दूरसंचार मंत्री ने दी BSNL की 4G- 5G सर्विस को लेकर अहम जानकारी
दूरसंचार मंत्री ने दी BSNL की 4G- 5G सर्विस को लेकर अहम जानकारीSocial Media

दूरसंचार मंत्री अश्विनी ने दी BSNL की 4G- 5G सर्विस को लेकर अहम जानकारी

वर्तमान में 'भारत संचार निगम लिमिटेड' (BSNL) की 3G सर्विस जी मार्केट में मौजूद है। हालांकि, अब केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने BSNL की 4G और 5G सर्विस की लाँचिंग को लेकर अहम जानकारी दी है।

राज एक्सप्रेस। टेलिकॉम मार्केट में Reliance Jio की एंट्री के बाद से तो जैसे देश में भारत की एकलौती सरकारी टेलिकॉम कंपनी 'भारत संचार निगम लिमिटेड' (BSNL) कंपनी का नाम जैसे गुम सा हो गया है। पिछले काफी समय से BSNL लगातार नुकसान का सामना कर रही है। वहीं, अब Jio और Airtel द्वारा अपनी 5G सर्विस तक लॉन्च की जा चुकी है। तब भी BSNL की 3G सर्विस ही मार्केट में उपलब्ध है। हालांकि, अब केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने BSNL की 4G और 5G सर्विस की लाँचिंग को लेकर अहम जानकारी दी है।

दूरसंचार मंत्री ने दी अहम जानकारी :

दरअसल, नुकसान में डूबी टेलिकॉम कंपनी 'भारत संचार निगम लिमिटेड' (BSNL) भी जल्द ही अपनी 4G सर्विस लॉन्च कर सकती है। जिसके लिए BSNL देश के कई हिस्सों में 4G नेटवर्क की टेस्टिंग भी कर रही है। हालांकि, BSNL की 4G सर्विस के लिए भी ग्राहकों को अगले साल तक का इंतजार करना पड़ेगा। इस मामले में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया है कि,

'BSNL की 4G सेवा देश भर में अगले साल जनवरी यानी जनवरी 2023 में लॉन्च हो सकती है। BSNL की 4G लॉन्च की तैयारी अपने ट्रैक पर है और अगले साल तक सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगी। 4G के कुछ दिनों बाद ही यूजर्स को 5G सर्विस भी मिलेगी। साल 2023 की दूसरी छमाही में BSNL 5G लॉन्च हो सकता है। BSNL 4G सर्विस जनवरी 2023 के पहले हफ्ते में यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी। BSNL के विस्तार में स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा। टेलीकॉम कंपनी को उम्मीद है कि, 4G और 5G सर्विस रोलआउट से उनका यूजर बेस 20 करोड़ तक पहुंचेगा।'

अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री

5G की लॉन्चिंग पर कही थी ये बात :

बताते चलें, हाल ही में जब देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत में 5G की लॉन्चिंग हुई थी, तब वहां केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। इस अवसर पर अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि, 'BSNL की 5G सेवा भारत में 15 अगस्त 2023 तक लॉन्च हो सकती है। BSNL 5G लॉन्च होने के बाद भी उसे पूरे देश में विस्तार होने में वक्त लगेगा। हाल ही में BSNL को मार्केट में बनाए रखने के लिए सरकार ने कई राहत पैकेज का ऐलान किया था। BSNL के पिछड़ने का सबसे बड़ा कारण उसका समय के साथ अपडेट न होना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com