TikTok लवर्स के लिए किया कंपनी ने पहला स्मार्टफोन लांच

आजकल लोगों के सर TikTok की दिवानगी चढ़ी हुई है, अब खास उनके लिए लांच हुआ है, TikTok की हिस्सेदार ByteDance कंपनी का पहला स्मार्टफोन। इसमें है, TikTok से जुड़ा खास फीचर, उस फीचर को जानने के लिए यहाँ पढ़े।
TikTok Smartphone
TikTok SmartphoneKavita Singh Rathore -RE

हाइलाइट्स :

  • TikTok का पहला स्मार्टफोन

  • TikTok की हिस्सेदार कंपनी ByteDance ने किया लांच

  • कंपनी ने जोड़ा TikTok के लिए स्पेशल फीचर

  • कंपनी ने 3 वेरिएंट में किया लांच

राज एक्सप्रेस। अभी तक आपने TikTok पर बहुत से वीडिओ देखे होंगे और हो सकता है बनाये भी हों, लेकिन अब आप TikTok का स्मार्टफोन (TikTok Smartphone) भी चला सकेंगे, क्योंकि वीडिओ मेकिंग ऐप TikTok कंपनी की एक हिस्सेदार कंपनी ByteDance ने अपना पहला स्मार्ट फोन लांच कर दिया है, जिसे कंपनी ने स्मार्टसन जियांगुओ प्रो 3 (Smartisan Jianguo Pro 3) नाम से लांच किया है।

Smartisan Jianguo Pro 3 के फीचर्स :

  • ByteDance कंपनी के इस फोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर दिया जाएगा।

  • कैमरे के साथ इसमें सेल्फी लाइटिंग भी दी गई है।

  • इस स्मार्टफोन में कई सॉफ्टवेयर फीचर्स को भी ऐड किया गया है।

  • ये फोन आपको ब्लैक और व्हाइट कलर में और टॉप वेरिएंट green-ish Matsutake कलर में मिलेंगे।

  • यह फोन डुअल-सिम होगा जिसमे नैनो सिम लगाई जा सकेगी।

  • नया स्मार्टफोन स्मार्टसन OS7 पर कार्य करता है, लेकिन इसके एंड्रॉयड की फिलहाल कोई जानकारी स्पष्ट नहीं की गई है।

  • TikTok कंपनी के इस नए फोन में 6.33 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके पिक्सल की डेनसिटी 403 पिक्सल प्रति इंच और कॉन्ट्रास्ट रेशियो 100,000: 1 रखा गया है।

  • अगर स्पीड और मल्टीटास्किंग की बात हो तो बता दें कंपनी ने इसमें चिपसेट सिस्टम भी जोड़ा है।

  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, Wi-Fi A / B / G / N / AC, GPS, GLONASS और Wi-Fi का डायरेक्ट सपोर्ट दिया गया है।

  • ByteDance कंपनी ने इस फोन में 4,000 mAh की बैटरी दी है, जो क्विक चार्ज 4+ (18 वॉट) फास्ट चार्जिंग वाली है।

  • इस फोन की बनावट पर ध्यान दें तो इसकी लंबाई-चौड़ाई 156.6 x 74.38 x 7.8 मिलीमीटर और वज़न 185 ग्राम है।

Smartisan Jianguo Pro 3 का कैमरा :

  • नए फोन के कैमरे की बात करे तो, इसमें चार रियर कैमरे दिए गए हैं,

  • पहला पीछे की तरफ 48MP का Sony IMX586 सेंसर वाला है।

  • दूसरा अपर्चर एफ/1.75 वाला है।

  • दूसरा कैमरा 13MP का वाइड-एंगल के साथ 123 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के लिए दिया गया है।

  • तीसरा कैमरा 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 8MP का टेलीफोटो लेंस के साथ दिया गया है।

  • चौथा 5MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है।

  • सेल्फी लेने के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, इसके सेल्फी कैमरे से ब्राइट तस्वीरें आती है क्योंकि इसमें 4-इन-1 पिक्सल बाइनिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

TikTok का स्पेशल फीचर :

चूँकि यह कंपनी TikTok ऐप की हिस्सेदार कंपनी है तो, कंपनी ने इस फोन में TikTok से जुड़ा एक नया नया फीचर जोड़ा है, इसफोन में लॉक स्क्रीन पर एक बार स्वाइप करने से ही डायरेक्ट TikTok ऐप ओपन हो जाएगी।

Smartisan Jianguo Pro 3 की कीमत :

Smartisan Jianguo Pro 3 की कीमत की बात की जाये तो इसकी शुरूआती कीमत इसके मॉडल्स के अनुसार राखी गई है। जानकारी के लिए बताते चलें कि, कंपनी ने इसके 3 वेरिएंट लांच किये है। यह फोन चाइना में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। इतना ही नहीं कंपनी इन स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट की बिक्री पर 200 चीनी युआन (लगभग 2,000 रुपये) का डिस्काउंट दे रही है। हालांकि कंपनी ने भारत सहित अन्य देशों में इसकी बिक्री का खुलासा नहीं किया है। इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतों में,

  • 8 GB RAM + 128 GBROM स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट फोन की कीमत 2,899 चीनी युआन (भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 29,000 रुपये) है।

  • 8 GB RAM + 256 GBROM स्टोरेज वाले फोन की कीमत 3,199 चीनी युआन (भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 32,000 रुपये) है।

  • 12 GB RAM + 256 GBROM स्टोरेज वाले टॉप-वेरिएंट फोन की कीमत 3,599 चीनी युआन (भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 36,000 रुपये) है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com