
राज एक्सप्रेस। जब भी देश में कोई मुद्दा बड़ा रूप लेता है तो उसका असर सबसे पहले माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter पर देखने को मिलना शुरू हो जाता है। क्योंकि, उस मुद्दे को लेकर कई तरह के हैशटैग ट्रेंड करना शुरू कर देते है। ऐसे में कई भ्रामक एवं भड़काऊ पोस्ट भी सामने आते है। जिससे लोगों की भावनाएं आहत होती है। इन सब बातों को मद्देनजर रखते हुए भारत सरकार द्वारा Twitter को निर्देशों देकर कई अकाउंट ब्लॉक करवाएं है। इस मामले में केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की शिकायत और आदेश पर Twitter ने जून 2022 तक हजारों लिंक (URL) ब्लॉक करवाएं।
Twitter ने ब्लॉक किये हजारों URL :
दरअसल, जब भी कोई मोबाईल एप्लीकेशन या प्लटफॉर्म को लांच किया जाता है। तभी यह निर्धारित कर दिया जाता है कि, उसके द्वारा की गई किसी भी गलती के लिए सरकार उसके यूजर्स के पोस्ट डिलीट करवा सकती है। वहीं, केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय के आदेश पर बहुचर्चित माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने इस साल जून तक 1,122 लिंक (URL) ब्लॉक किए है। इस बारे में जानकारी बुधवार को राज्य मंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी के लिए राजीव चंद्रशेखर ने लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में लिखित में दी है। बताते चलें, इस तरह की कार्यवाई किसी भी सोशल मीडिया के साइट को सभी के लिए सुरक्षित और जवाबदेह सुनिश्चित करने के मकसद से की जाती है और यह कार्यवाई IT अधिनियम, 2000 की धारा 69A के प्रावधान के तहत आती है।
धारा 69A क्या हक़ देती है ?
बताते चलें, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम, 2000 की धारा 69A इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को यह हक़ देती है कि, वह भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा, मित्रवत के हित में किसी भी कंप्यूटर संसाधन में सूचना को ब्लॉक कर सकता है। उसे यह अधिकार सरकार की तरफ से प्राप्त है।
बीते तीन सालों में ब्लॉक हुए URL :
गौरतलब है कि, Twitter इससे पहले भी अपने कई यूजर्स के अकाउंट ब्लॉक करने, यूजर्स के पोस्ट हटाने और URL ब्लॉक करने जैसे कदम उठा चुका है। इस प्रकार बीते तीन सालों में ब्लॉक हुए URL की संख्या कुछ इस प्रकार है -
साल 2018 में ब्लॉक हुए URL : 225
साल 2019 में ब्लॉक हुए URL : 1,041
साल 2021 में ब्लॉक हुए URL : 2,851
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।