जान लें, क्या है टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ? क्योंकि अब Twitter पर अकाउंट सिक्योर करने का भी लगेगा पैसा

अब Twitter पर अकाउंट सिक्योर करने के लिए भी पैसे देना होगा। जो कि, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के लिए होगा। इससे पहले जान लें, आखिर क्या है 'टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन' (Two-Factor Authentication) ?
जान लें, क्या है टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ?
जान लें, क्या है टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ?Social Media

राज एक्सप्रेस। Twitter डील के बाद से लगातार माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) और Elon Musk का नाम चर्चा में ही रहा हैं। कभी Elon Musk के किसी फैसले के चलते तो कभी Twitter में हुए किसी बदलाव के चलते। पिछले दिनों Twitter के कई ऑफिस बंद होने की खबर भी सुर्ख़ियों में रही थी। वहीँ, अब Twitter से जुड़ा एक और फैसला सामने आया है, जो Twitter अकाउंट सिक्योर करने को लेकर है। खबर यह है कि, जिस प्रकार Twitter पर अब ब्लू टिक के लिए पैसो का भुगतान करना पड़ता है। ठीक उसी तरह अब Twitter पर अकाउंट सिक्योर करने के लिए भी पैसे देना होगा। जो कि, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के लिए होगा। इससे पहले जान लें, आखिर क्या है 'टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन' (Two-Factor Authentication) ?

Twitter में अकाउंट सिक्योर करने के देने होंगे पैसे :

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से Twitter में कुछ न कुछ बदलवा देखने को मिल ही रहा है। कभी ने अपने सब्सक्रिप्शन को पेड करके तो कभी कोई और नया नियम जोड़कर। इसी बीच आज से Twitter पर SMS बेस्ड टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन शुरू कर दिया गया है। हालांकि, यह सिर्फ 2FA केवल Twitter पर ब्लू टिक वाले यूजर्स के लिए ही पेश किया गया है। इसके अलावा Twitter पर इस फीचर का इस्तेमाल और कोई यूजर नही कर सकेगा। यदि आप उन यूजर्स में से हैं जो टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को मुफ्त में इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप कुछ स्टेपस को फॉलो करके कर सकते हैं। बता दें, Twitter ने यूजर्स का अकाउंट बंद करने से पहले ही उन्हें इस बारे में जानकारी दे दी है।

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) की प्रोसेस :

  • Twitter द्वारा जारी नोटिफिकेशन में 19 मार्च तक टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को रीमूव करने का इंस्ट्रक्शन दिया गया है। इसके अलावा इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले

  • मोबाइल या वेब पर ट्विटर ओपन करें।

  • यहां अकाउंट सेक्शन में सिक्योरिटी एंड अकाउंट एक्सेस पर क्लिक करें।

  • टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।

  • सिक्यॉरिटी पर क्लिक करें।

  • टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के ऑप्शन को सिलेक्ट करें।

  • टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के ऑप्शन को सिलेक्ट करने के लिए के तीन प्रेफर्ड ऑप्शन मिलेंगे।

  • इसके बाद फोन में आपके पास टेक्स्ट आएगा जिसमें ट्विटर पर लॉग इन करते टाइम ऑथेंटिकेशन कोड एंटर करना होगा।

  • अगर आप फ्री सेवा चाहते हैं तो इस ऑप्शन को छोड़ दें।

  • सिक्यॉरिटी Key के माध्यम से एक फीजिकल सिक्यॉरिटी की मिलेगी जिसे कंप्यूटर में डालने के बाद जब आप ट्विटर पर लॉग इन करते हैं तो आपके मोबाइल डिवाइस से सिंक हो जाती है।

क्या है टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ?

जानकारी के लिए बता दें, भारत में प्रति यूजर को अपने Twitter अकाउंट पर ब्लू टिक पाने के लिए सालभर की मेंबरशिप 6,800 रुपये देकर लेना पड़ता है। जबकि, मंथली प्लान की कीमत 650 रुपये है। Twitter पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन एक सिक्यॉरिटी फीचर के तौर पर काम करना है। जो एक कोड के माध्यम से आपके अकाउंट की सिक्यॉरिटी बनाए रखता है। यह बिल्कुल ठीक एक और लेयर जोड़कर करती करता है और Twitter अकाउंट्स को हैकर्स से बचाता है। ये कोड यूजर्स को उनके इनबॉक्स में मैसेज के रूप में मिलता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com