Twitter पर अगले महीने लॉन्च होगा वेरिफाइड फीचर
Twitter पर अगले महीने लॉन्च होगा वेरिफाइड फीचरSocial Media

फिर चर्चा में है Twitter का ब्लू टिक, अगले महीने लॉन्च होगा वेरिफाइड फीचर

Elon Musk कभी Twitter पर ब्लू टिक वालों से पैसे वसूलने की बात करते हैं तो कभी इस फैसले को टाल देते हैं। इसी बीच खबर है कि, कंपनी ब्लू टिक के फीचर को अगले महीने लॉन्च करने वाली है।

Twitter Blue Tick : Twitter डील के पूरा होने के बाद से कई बार ऐसा हुआ है कि, सिर्फ Twitter का ब्लू टिक ही चर्चा में रहा है।जब से यह कंपनी Elon Musk के हाथ आई है। तब से कंपनी लगातार चर्चा में ही नज़र आ रही है। ऐसा लग रहा है इस ब्लू टिक का मानों कोई खेल सा चल रहा हो। क्योंकि, Elon Musk कभी Twitter पर ब्लू टिक वालों से पैसे वसूलने की बात करते हैं तो कभी इस फैसले को टाल देते हैं। तो फिर कभी खबर आती है कि, इस फीचर को लॉन्च किया जाएगा। इसी बीच अब यह खबर सुनने में आ रही है कि, कंपनी ब्लू टिक के फीचर को अगले महीने लॉन्च करने वाली है।

अगले महीने लॉन्च होगा इसका वेरिफाइड फीचर :

दरअसल, Twitter के नए मालिक Elon Musk द्वारा पिछले महीने कंपनी को खरीदने के बाद कई तरह के फैसले लिए गए हैं। जिसमें कई तरह के बदलाव भी शामिल है। इन्हीं में से ब्लू टिक वाला बदलाव भी शामिल है। इससे लोगों को हो रहे नुकसान के चलते Musk ने टाल दिया था, लेकिन अब खबर है कि, कंपनी इस फीचर को अगले महीने यानी 2 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है। यानी वेरिफाइड फीचर लॉन्च होने के बाद न्यू वेरिफिकेशन सिस्टम की शुरुआत हो जाएगी और उसके बाद जितने भी वेरिफाइड अकाउंट होल्डर्स हैं इन्हें पैसे का भुगतान करना होगा।

बताते चलें, वेरिफाइड फीचर के लॉन्च होने की जानकारी देते हुए Elon Musk ने कहा, 'अगले हफ्ते शुक्रवार को (2 दिसंबर) को वेरिफाइड फीचर लॉन्च होगा। नए सिस्टम में सरकार, कंपनियों और आम लोगों को अलग-अलग रंग के बैज मिलेंगे। कंपनियों को गोल्ड चेक, सरकार को ग्रे चेक और आम नागरिकों को ब्लू टिक मिलेगा। इसके अलावा सभी वेरिफाइड अकाउंट्स को चेक एक्टिवेट होने से पहले मैन्युअली चेक किया जाएगा। यह पेनफुल है, लेकिन जरूरी है।' बता दें, इस सर्विस के लॉन्च होने में लग रहे समय के लिए मस्क ने माफी भी मांगी है। इसके अलावा एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि, 'अगले हफ्ते इस वेरिफिकेशन सिस्टम की पूरी जानकारी दी जाएगी। इससे पहले मस्क ने कहा था कि वेरिफिकेशन सिस्टम को 29 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया था।'

ब्लू सब्सक्रिप्शन में जोड़ा ब्लू चेक मार्क

सामने आई जानकारी के अनुसार, राजनेताओं, प्रसिद्ध हस्तियों, पत्रकारों और अन्य सार्वजनिक हस्तियों के वेरिफाइड अकाउंट के लिए ब्लू टिक मार्क पहले रिजर्व था। अब इसे ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस में जोड़ दिया गया है। अब ऐसा होगा कि, कोई भी व्यक्ति ब्लू टिक प्राप्त करने के लिए पेमेंट कर इसे ले सकता है। कुछ देशों में इसकी कीमत 8 डॉलर यानी लगभग 660 रुपए प्रति महीने तय की गई थी, लेकिन फेक अकाउंट की शिकायत के चलते इसे होल्ड कर दिया गया था। पेड वेरिफिकेशन फीचर के लॉन्च होने के बाद कई फर्जी अकाउंट की जानकारी सामने आई थी।अब इस सर्विस को रिलॉन्च किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com