क्या है ChatGPT
क्या है ChatGPTSyed Dabeer Hussain - RE

क्या है ChatGPT? क्यों इसे गूगल के लिए खतरा बता रहे लोग?

ChatGPT को कई लोग गूगल सर्च इंजन के लिए बड़ा खतरा बता रहे हैं, क्योंकि यह भी इंसानों को उनके सवालों के जवाब देने में माहिर है। आज ChatGPT के द्वारा लगभग 100 भाषाओं का उपयोग किया जा सकता है।

राज एक्सप्रेस। बीते कुछ दिनों से दुनियाभर में ChatGPT के बारे में चर्चा जोरों पर दिखाई दे रही है। यह एक तरह का सर्च इंजन है जो हम इंसानों की तरह ही सटीक कॉन्टेट लिख सकता है। इसके लॉन्च होने की ख़बरों के साथ ही यह चर्चा भी आम हो रही है कि यह ChatGPT गूगल के लिए भी एक बड़ा खतरा बन सकता है। हालांकि शुरुआत में इसके प्रोग्राम में कुछ कमियां भी आने की उम्मीद हैं लेकिन समय के साथ उन कमियों में सुधार होना भी गूगल के लिए किसी खतरे से कम नहीं हैं। ऐसे में यह ChatGPT क्या है? इसका इस्तेमाल कैसे होगा? और यह गूगल के लिए कैसे खतरा बन सकता है? आइए जानते हैं।

क्या है ChatGPT?

ChatGPT एक तरह का सर्च इंजन है। यानि जैसे आप गूगल पर अपने सवाल लिखते हैं और आपके सामने उनके जवाब आते हैं, ठीक उसी तरह ChatGPT भी आपको उन सवालों के जवाब लिखकर देता है। इसे नवंबर 2022 में OpenAI के द्वारा लॉन्च किया गया था। ChatGPT को इंसानों की तरह बातचीत करने के उद्देश्य से बनाया गया है। यह किसी भी समस्या का हल आपको लिखकर देने में माहिर है।

कैसे करें इस्तेमाल?

इसके लिए आपको गूगल पर ChatGPT सर्च करना है। इसके बाद यहां साइनअप या लागिंग करके आपको अपनी जानकारी भरना होगी। इसके बाद आपको सामने का बॉक्स ओपन करना होगा, जिसमें आपको अपना प्रश्न लिखना है। इसके बाद ChatGPT आपको इसका जवाब लिखकर बताएगा।

क्या गूगल के लिए है खतरा?

ChatGPT को कई लोग गूगल सर्च इंजन के लिए बड़ा खतरा बता रहे हैं। क्योंकि यह भी इंसानों को उनके सवालों के जवाब देने में माहिर है। आज ChatGPT के द्वारा लगभग 100 भाषाओं का उपयोग किया जा सकता है, यानि आप इतनी भाषाओँ में इससे अपने जवाब को पा सकते हैं। इसके अलावा चाहे कोई कविता लिखना हो या फिर कोई लेख, यह पलभर में आपके सामने परिणाम लिख देता है। इसे लॉन्च किए जाने के 5 दिनों के भीतर ही इसके करीब 10 लाख यूज़र्स हो गए थे, जिससे आप इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते हैं। इसके अलावा ChatGPT का इस्तेमाल टेस्टिंग से लेकर रिसर्च तक सबके लिए उपलब्ध रहने वाला है, और इसे बेहतर बनाए जाने पर रोजाना प्रयास भी किए जा रहे हैं। हालाँकि अब भी इसके जवाबों में कुछ खामियां हैं, लेकिन स्मार्ट माइंडस पर काम कर रहे हैं जो इन समस्याओं को जल्द ही दूर कर सकते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com