WhatsApp ने Android और iOS यूजर्स के लिए ग्रुप वॉयस कॉल में ऐड किया नया फीचर

WhatsApp का नए फीचर ऐड करने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में WhatsApp ने अब एक और नया फीचर लांच कर दिया है। जो कि, Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए है।
WhatsApp ने Android और iOS यूजर्स के लिए ग्रुप वॉयस कॉल में ऐड किया नया फीचर
WhatsApp ने Android और iOS यूजर्स के लिए ग्रुप वॉयस कॉल में ऐड किया नया फीचर Social Media

राज एक्सप्रेस। दुनियाभर में इस्तेमाल होने वाली लोगों की लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp लगातार कुछ न कुछ खास फीचर्स एड करती आई है, जिसके चलते WhatsApp आज भी बहुत ही बहुचर्चित और लोकप्रिय ऐप बन चुकी है। हालांकि, पिछले सालों के दौरान वह अपनी नई पॉलिसी के चलते विवादों में घिरी थी, लेकिन उन विवादों से ध्यान भटकाने के लिए WhatsApp ने लगातार कुछ नए फीचर लांच किये थे। WhatsApp का यह सिलसिला अब भी जारी है। इसी कड़ी में WhatsApp ने अब एक और नया फीचर लांच कर दिया है। जो कि, Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए है।

Whatsapp का नया फीचर :

कई बार आप Whatsapp में ग्रुप वॉयस कॉल में ऐड होते है और आप किसी कारणवश उसे म्यूट करना चाहते है, लेकिन कर नहीं पाते हो, तो जान लो अब आप ऐसा कर सकोगे क्योंकि, WhatsApp ने नए फीचर के तौर पर ग्रुप वॉयस कॉल एक्सपीरियंस को Android और iOS दोनों के यूजर्स के लिए अपडेट कर दिया है। इस अपडेट के बाद यूजर्स को ग्रुप वॉयस के दौरान किसी को भी म्यूट करने का ऑप्शन मिलेगा। जबकि, इससे पहले म्यूट करने पर पूरा ग्रुप ही म्यूट हो जाता था। नए अपडेट के बाद किसी एक यूजर के मैसेज और कॉल को आसानी से म्यूट कर सकेंगे।

WhatsApp की घोषणा :

WhatsAp ने अपने इस नए अपडेटेड यानी ग्रुप वॉयस कॉल एक्सपीरियंस वाले फीचर की जानकारी घोषणा करते हुए दी है। कंपनी ने घोषणा में बताया है कि, 'अपडेट में यूजर्स को कॉल के दौरान किसी खास पार्टिसिपेंट को मैसेज करने का विकल्प भी दिया गया है। कॉल पर किसी पार्टिसिपेंट को म्यूट या मैसेज करने के लिए आपको उस पार्टिसिपेंट के नाम कार्ड को दबाकर रखना होगा। उसके बाद आपको मैसेज और म्यूट दोनों ऑप्शन मिलेंगे। कॉल पर किसी को म्यूट करने का फीचर उस समय फायदेमंद होगा, जब कोई व्यक्ति वॉयस कॉल के दौरान खुद को म्यूट करना भूल जाए।'

हाल ही में हुआ अपडेट :

बताते चलें, इस नए अपडेट के साथ ही WhatsApp ने हाल ही में ग्रुप वॉयस कॉल में सदस्यों की संख्या बढ़ाने का भी फीचर ऐड किया था। इस फीचर के ऐड करने के बाद ग्रुप कॉल में आठ लोग के स्थान पर अब 32 लोग शामिल हो सकते है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co