जानें 5G सर्विस से जुड़ा सब कुछ
जानें 5G सर्विस से जुड़ा सब कुछSyed Dabeer Hussain - RE

किस कंपनी ने शुरुआत की है किसका है अगला नंबर, किन राज्यों में मिलेंगी सेवा, जानें 5G सर्विस से जुड़ा सब कुछ

आज आखिर भारतवासियों के लिए भी वो पल आ ही गया जिसका इंतज़ार वह बेसब्री से कई सालों से कर रहे थे। जी हां, हम उस पल की बात कर रहें हैं ,जब देश में 5G सेवा की शुरुआत हुई। जानें 5G सर्विस से जुड़ा सब कुछ।

5G service Started : आज आखिर भारतवासियों के लिए भी वो पल आ ही गया जिसका इंतज़ार वह बेसब्री से कई सालों से कर रहे थे। जी हां, हम उस पल की बात कर रहें हैं ,जब देश में 5G सेवा की शुरुआत हुई। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान से देश में 5G सर्विस की लांचिंग के साथ देश को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। क्योंकि, आज इन्टरनेट को लेकर लोगों का नजरियां पूरी तरह बदल चुका है। लोग हाई से हाई स्पीड वाले इंटरनेट की सुविधा चाहते है, क्योंकि, आज लोगों के 60-70% काम इंटरनेट की मदद से ही होते हैं। तो अब 5G सर्विस से भारतवासियों को वो सब मिलेगा, जिसके वह कभी सपने देखा करते थे। हालांकि, शुरुआत में कुछ ही राज्यों में 5G की सेवा मिले सकेगी।

देश में हुई 5G सर्विस की शुरुआत :

दरअसल, आज शनिवार यानी 1 अक्टूबर भारतवासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन बन गया है। क्योंकि, आज से देश में 5G सर्विस की शुरुआत हो चुकी हैं। बता दें, यह शुरुआत देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के द्वारा की गई है। आज एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट (Asia's Biggest Technology Event) 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस' (IMC 2022) के छठे एडिशन के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी ने देश में 5G सर्विस की भी शुरुआत की। हालांकि, वर्तमान समय से कुछ महीनों तक यह सेवाएं 13 प्रमुख राज्यों को ही मिलेंगी। जिनमें, देश की राजधानी दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे का नाम शामिल हैं।

किस कंपनी ने की शुरुआत और किसका है अगला नंबर :

बताते चलें, देश में सबसे पहले 5G सर्विस लांच करने की रेस में एयरटेल कंपनी ने जीत हासिल करते हुए अपनी 5G सर्विस की शुरुआत की। भारत में मिलने वाली यह 5G सर्विस 4G की तुलना में 20 गुना तक ज्यादा हाई स्पीड वाली बताई जा रही हैं। इन सेवाओं के साथ यूजर्स 20Gbps तक स्पीड फील ले सकेंगे। हालांकि, इस मौके पर देश की अनु टेलिकॉम कंपनियों के मालिक भी मोजूद रहे और देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio के मालिक यानी मुकेश अंबानी ने भी देश में जल्द ही अपनी सेवा की शुरुआत करने की बार करते हुए PM मोदी को अपनी सर्विस का डेमों दिया हैं। साथ ही यह भी कहा है कि, साल 2023 के अंत में Jio की 5G सर्विस का लाभ पूरे भारत को मिलना शुरू हो जाएगा। साथ ही उन्होंने 5G रिचार्ज प्लान भारत में सबसे सस्ते मिलने की भी बात कही है।

5G सर्विस से तेजी से बढ़ेगा भारत :

बता दें, इस कार्यक्रम के दौरान लांच हुई 5G सेवाओं के इस्तेमाल, सॉल्यूशंस और उनसे जुड़ी संभावनाओं के प्रदर्शन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा और समझा। इस IMC 2022 इवेंट में 100 से ज्यादा स्टार्ट-अप्स ने हिस्सा लिया है, जो 5G से जुड़े सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर सॉल्यूशंस पर काम कर रहे हैं। बता दें, देश में लांच हुई नई 5G सर्विस का लाभ सिर्फ इंटरनेट यूजर्स ही नहीं बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, मैन्युफैक्चरिंग, उद्योग, आपदा प्रबंधन और कृषि जैसे अनेक क्षेत्रों में होगा और देश इस 5G सर्विस के साथ बहुत रफ़्तार से आगे बढ़ेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com