Tech Mahindra कंपनी ने जारी किए दूसरी तिमाही के आंकड़े

IT कंपनी 'टेक महिंद्रा' (Tech Mahindra) ने शुक्रवार को अपनी दूसरी तिमाही के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, कंपनी को लाभ हुआ है।
Tech Mahindra released second quarter figures
Tech Mahindra released second quarter figuresKavita Singh Rathore - RE

राज एक्सप्रेस। कोरोना वायरस के चलते पूरे विश्व में कोहराम मचा हुआ है। कई देशों में अब तक आर्थिक मंदी का माहौल है। इस आर्थिक मंदी का सामना भारत को भी करना पड़ रहा है। भारत के कई सेक्टर्स की कंपनियां भी आर्थिक मंदी की चपेट में आ चुकी हैं। हालांकि, अब कई कंपनियों ने एक बार फिर पटरी पर आना शुरू कर दिया है। वहीं, IT सेक्टर की जानी-मानी कंपनी 'टेक महिंद्रा' (Tech Mahindra) ने शुक्रवार को अपनी दूसरी तिमाही के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, कंपनी को लाभ हुआ है।

टेक महिंद्रा का मुनाफा :

IT सेक्टर की कंपनी टेक महिंद्रा द्वारा शुक्रवार को दूसरी तिमाही के आंकड़े जारी किए गए। जिनके अनुसार, कंपनी को दूसरी तिमाही में कुल 1 हजार 64 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है। जबकि, यही मुनाफा बीते साल समान तिमाही में हुए मुनाफे की तुलना में पूरे 9.5% ज्यादा है।

टेक महिंद्रा का कुल रेवेन्यू और डॉलर का रेवेन्यू :

टेक महिंद्रा के आंकड़ों के अनुसार दूसरी तिमाही में कंपनी के कुल रेवेन्यू में 2.9% की बढ़त दर्ज की गई और यह बढ़कर 9 हजार 371.8 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। कंपनी ने बताया है कि, डॉलर का रेवेन्यू 4.8% की बढ़त दर्ज करते हुए 126.54 करोड़ डॉलर रहा है। जबकि इसी दौरान इसके रेवेन्यू में 2.9% की बढ़त दर्ज की गई है।

कंपनी का प्रति शेयर डिविडेंड :

कंपनी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कंपनी ने 15 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने यह भी बताया कि, दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी ने कुल 842 नए कर्मचारियों की नियुक्त की थी। जिसके बाद अब कंपनी में कुल कर्मचारियों की संख्या 1 लाख 24 हजार 258 हो गई है। वहीं, वर्तमान में कंपनी के एक्टिव ग्राहकों का आंकड़ा 988 रहा है। जबकि तिमाही में कंपनी के मात्र 7 ग्राहक ही बढ़े हैं। कंपनी ने भविष्य के प्लान की जानकारी देते हुए बताया है कि, कंपनी उसकी सब्सिडियरी टेक महिंद्रा (अमेरिका) टेक्सास की कंपनी वाइटल टेक होल्डिंग्स में 6.03% हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com