PUBG बैन से भारत में Tencent Games को लगा करोड़ों का फटका

भारत द्वारा बैन की गई 118 एप्स में चीन की बहुत ही ज्यादा पॉपुलर ऐप्स PUBG भी शामिल है। जिससे चीन की कंपनियों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा है।
Tencent Loss after Pubg Banned in India
Tencent Loss after Pubg Banned in IndiaKavita Singh Rathore -RE

PUBG Ban: भारत और चीन की सीमा पर बीते कुछ महीनों में हुए विवादों के बाद से ही भारत ने चीन के प्रति सख्त रवैया अपनाया है। भारत सुरक्षा हवाला देते हुए कुल 3 बार चीन की एप्स पर बैन लगा चुका है। भारत ने हाल ही में (2 सितंबर) चीन की 118 मोबाइल ऐप्स बैन करने का ऐलान किया था। भारत द्वारा बैन की गई एप्स में चीन की बहुत ही ज्यादा पॉपुलर ऐप्स TikTok और PUBG भी शामिल है। जिससे चीन की कंपनियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

PUBG बैन से 'Tencent Games' को नुकसान :

दरअसल, भारत द्वारा 2 सितंबर को बैन की गई ऐप्स में वैसे तो 118 एप्स शामिल हैं, परंतु इनमें से PUBG सबसे ज्यादा लोकप्रिय गेम होने के कारण चारों तरफ सिर्फ यही चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां तक की भारत में भी यह मोबाईल गेम लोगों में काफी लोकप्रिय था। इसका अंदाजा आप सिर्फ भारत में PUBG मोबाइल गेम के बैन होने से PUBG के स्वामित्व वाली चीनी कंपनी 'Tencent Games' (टेनसेंट) को हुए नुकसान से लगा सकते हो। बता दें, भारत में PUBG बैन होने से 'Tencent Games' को 2.48 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। जबकि, भारत में PUBG की रेवेन्यू हिस्सेदारी 5% से भी कम है।

चीन की बौखलाहट का कारण :

चीन की बौखलाहट का कारण आसानी से समझा जा सकता है क्योंकि, 'Tencent Games' चीन की कंपनी है और PUBG के बैन होने से 'Tencent Games' की मार्केट कैपिटल 2.48 लाख करोड़ रुपये कम हो गई। यह इस साल की चीन की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। पहली गिरावट चीन में तब आई थी जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वीचैट ऐप बैन किया गया था। तब कंपनी को लगभग 4.81 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

भारत में PUBG के यूजर्स :

बताते चलें, PUBG मोबाइल गेम साल 2018 में लॉन्च हुआ था। लांचिंग के साथ ही यह भारत में भी काफी लोकप्रिय गेम बन गया था। साल 2020 तक PUBG मोबाइल गेम के सबसे ज्यादा यूजर्स भारत में एक्टिव थे। भारत में PUBG के यूजर्स की संख्या लगभग 17 करोड़ से अधिक था, इनमें से लगभग 5 करोड़ डेली एक्टिव यूजर्स हैं। भारत के यूजर्स का यह आंकड़ा पूरी दुनिया के कुल यूजर्स के आंकड़े का 24% हैं। जबकि यह चीन की ऐप होने के बावजूद भी चीन मेंइसके यूजर्स मात्र 16% है। इसे भारत में कुल 1750 लाख बार डाउनलोड किया गया है, जिसमें से एक्टिव यूजर 750 लाख के आसपास हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com