Tesla के शेयर लुढ़क कर पहुंचे 2 साल के निचले स्तर पर
Tesla के शेयर लुढ़क कर पहुंचे 2 साल के निचले स्तर परSocial Media

Tesla के शेयर लुढ़क कर पहुंचे 2 साल के निचले स्तर पर, Elon Musk की नेटवर्थ में भी आई गिरावट

Elon Musk की ऑटोमोबाइल कंपनी Tesla के शेयर में दर्ज हुई गिरावट के चलते कंपनी के शेयर 2 साल के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।

Tesla Share Falls : शेयर मार्केट में कभी कंपनियों को बड़ा मुनाफा होता है तो कभी बहुत ज्यादा नुकसान। एक समय था जब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी Elon Musk की दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जानी जाने वाली वाहन निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) हमेशा मुनाफे में ही रहती थी। वहीँ, अब ऐसा समय आ चुका है कि, कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जी हां, Elon Musk की ऑटोमोबाइल कंपनी Tesla के शेयर में दर्ज हुई गिरावट के चलते कंपनी के शेयर 2 साल के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।

Tesla के शेयर में आई भारी गिरावट :

दरअसल, शेयर मार्केट एक ऐसा कुआँ है, जहां इंसान यदि नुकसान में डूबना शुरू हो जाए तो, वह काफी ज्यादा घाटे में चला जाता है। ऐसे ही इन दिनों Elon Musk की ऑटोमोबाइल कंपनी Tesla के शेयर दिन प्रति दिन गिरते ही जा रहे हैं। इस प्रकार कंपनी के शेयर गिरते हुए 2 साल के निचले स्तर पर पहुंच गए है। यदि कंपनी के शेयर का यह आंकड़ा मगंलवार को देखा जाए तो, इनमें 14.05 डॉलर या 11.41% की गिरावट दर्ज हुई। यह गिरकर 109.10 डॉलर पर आ गए। इस गिरावट से Elon Musk की नेटवर्थ भी 8.9 अरब डॉलर घटकर 137.6 अरब डॉलर पर आ पहुंची।

जनवरी में इतने दिन होगा प्रोडक्शन :

बताते चलें, हाल ही में कंपनी से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई थी। इस रिपोर्ट की मानें तो, जनवरी में Tesla कंपनी अपने शंघाई प्लांट में प्रोडक्शन को कम करने की योजना बना रही है। इस योजना के मुताबिक यहां 3 जनवरी से 19 जनवरी के बीच यानी मात्र 17 दिन ही प्रोडक्शन होगा। इसके अलावा चाइनीज न्यू ईयर के कारण 20 जनवरी से 31 जनवरी तक इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रोडक्शन बंद रखा जाएगा। बता दें, कंपनी क शेयर में यह गिरावट 2 साल की सबसे भारी गिरावट है।

रिकॉर्ड उच्च स्तर से इतने गिरे शेयर :

बताते चलें, इससे पहले साल 2021 के नवंबर में Tesla के शेयर अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से 73% गिर गए थे। इसके बाद साल 2022 में Tesla के शेयर 69% की गिरावट दर्ज हुई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, साल 2010 में Tesla का IPO आने के बाद यह दूसरा साल है जब कंपनी के शेयर में गिरावट दर्ज हुई है। 2010 के बाद पहली बार कंपनी के शेयर में साल 2016 में 11% की गिरावट दर्ज हुई थी। इसके बाद अब कंपनी के शेयरों में फिर गिरावट देखने को मिल रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com