भारत में अच्छी सरकार का असर अब दिखने लगा है, प्रायः सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा देश : चौहान

एनएसई के एमडी एंड सीईओ आशीषकुमार चौहान ने कहा कि जीडीपी के आंकड़े दर्शाते हैं कि देश के आर्थिक विकास की गति संतोषजनक है। इसका श्रेय मौजूदा सरकार को जाता है।
Ashish kumar chuhan
Ashish kumar chuhanSocial Media

राज एक्सप्रेस। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) के एमडी एंड सीईओ आशीषकुमार चौहान ने कहा कि जीडीपी के आंकड़े दर्शाते हैं कि देश के आर्थिक विकास की गति संतोषजनक है। आंकड़े बताते हैं कि देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। साल की शुरुआत में किसी को अनुमान नहीं था कि देश इतनी तेज आर्थिक विकास दर हासिल करने में सफल होगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास की दर निःसंदेह संतोषजनक है। देश विकास के नए ट्रैक पर चल पड़ा है। भारत की विकास दर दुनिया की सभी अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले ज्यादा तेजी से आगे बढ़ी है। 2021-22 की ग्रोथ के आधार लोग अनुमान लगा रहे थे कि हायर बेस पर हमारी ग्रोथ कम भी हो सकती है, लेकिन ताजा आंकड़ों ने इस धरणा को तोड़ दिया।

अन्य देशों के मुकाबले भारत की विकास दर सबसे बेहतर

दुनिया की जो भी बड़ी अर्थव्यवस्थाएँ हैं, उनमें भारत की विकास दर सबसे बेहतर है। वित्त वर्ष 2023-24 के जो दो महीने निकले हैं, इनमें भी भारत की विकास दर बहुत अच्छी बनी हुई है। यह बताता है कि उपभोग बढ़ रहा है और रोजगार भी बढ़ रहे हैं। फॉक्सकॉन कर्नाटक में एक नया प्लांट शुरू कर रही है, जहां करीब 2 करोड़ हाई-एंड आईफोन बनेंगे। ऐसे कई सर्विसेज निर्यात हैं, जैसे सॉफ्टवेयर वगैरह वे भी बढ़ रहे हैं। करीब 331 अरब डॉलर का निर्यात हुआ है। अगले दिनों में इस सेक्टर में और बढ़ोतरी होना तय है, क्योंकि भारत सेवाओं की राजधानी बनकर उभर कर आया है। यह पिछले कई सालों से विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे अधिक योगदान करता रहा है।

अगले दिनों में भी जारी रहेगी विकास की यह गति

पिछले 11 महीनों की तुलना में सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा भंडार हमारे पास हैं। इसमें सेवा क्षेत्र का सबसे अधिक योगदान है। आशीषकुमार चौहान ने कहा मुझे जो परिस्थितियां दिखाई देती हैं, उनके अनुसार अगले साल भी ग्रोथ बहुत अच्छी रहने वाली है। आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रोथ रेट 6.5 प्रतिशत से अधिक रहेगी। यह स्थिति इस लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि जहां एक ओर दुनिया के विकसित देश मंदी के संकट से जूझ रहे हैं, वहीं भारत विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। आर्थिक मोर्चे की ही तरह कोविड आपदा प्रबंधन के मोर्चे पर भी केंद्र सरकार ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

बुनियादी स्तर पर किए गए कामों का है यह असर

यही वजह रही कि भारत में कोरोना उतना अधिक संकट नहीं पैदा कर पाया, जैसा कि पश्चिमी देशों में देखने में आया है। जबकि, पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल जैसे हमारे पड़ोसी देश भी इसमें बुरी तरह से पिछड़ गए। आशीषकुमार चौहान ने कहा कि भारत में अच्छी सरकार का असर अब दिखने लगा है। प्रायः सभी क्षेत्रों में देश विकास कर रहा है। पिछले कई वर्षों के दौरान बुनियादी स्तर पर केंद्र सरकार द्वारा जो काम किए गए गए हैं, उनका असर अब दिखने लगा है। सभी क्षेत्रों में भारत आज अपना सिर ऊंचा ऊठाकर प्रगति के मार्ग पर चल रहा है। उसका पूरा श्रेय हमारी आज की हमारी सरकार को देना चाहिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com