शेयर मार्केट पर भी दिख रहा चंद्रयान-3 की सफलता का असर
शेयर मार्केट पर भी दिख रहा चंद्रयान-3 की सफलता का असरSyed Dabeer Hussain - RE

शेयर मार्केट पर भी दिख रहा चंद्रयान-3 की सफलता का असर, ये कंपनियां कमा रही मुनाफा

जहाँ एक ओर भारतवासियों में इस सफलता को लेकर ख़ुशी की लहर देखने को मिल रही है। तो वहीं दूसरी ओर शेयर मार्केट पर भी इस खबर का असर देखने को मिला है।

हाइलाइट्स :

  • जिन कम्पनियों का संबंध चंद्रयान-3 मिशन से था उनके शेयर्स में उछाल नजारा आया।

  • विक्रम लैंडर का निर्माण करने में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड का काफी योगदान रहा है।

  • लार्सन एंड टूर्बो ने बूस्टर और सबसिस्टम को तैयार करने में अहम योगदान निभाया है।

  • रॉकेट के लिए इंजन और कोर पंप को बनाने में MTAR टेक्नोलॉजीज का योगदान रहा है।

राज एक्सप्रेस। भारत के चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चाँद पर सफल लैंडिंग कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। चंद्रयान-3 की सफलता के साथ ही अब भारत चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखने वाला पहला देश भी बन गया है। जहाँ एक ओर भारतवासियों में इस सफलता को लेकर खुशी की लहर देखने को मिल रही है। तो वहीं दूसरी ओर शेयर मार्केट पर भी इस खबर का असर देखने को मिला है। दरअसल जिन कम्पनियों का संबंध चंद्रयान-3 मिशन से था उनके शेयर्स में उछाल नजारा आया। तो चलिए जानते हैं इन कंपनियों के शेयर्स के हाल।

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड

इन कम्पनियों में पहला नाम हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड का है। बता दें कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर का निर्माण करने में इस कपंनी का काफी योगदान रहा है। यही वजह है कि कंपनी के शेयर्स में भी उछाल आया। आज की बात करें तो कंपनी के शेयर्स का भाव 3965.45 रुपए देखने को मिला है।

लार्सन एंड टूर्बो

इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है लार्सन एंड टूर्बो का। यह कंपनी इंजीनियरिंग से संबंध रखती है, और कंपनी ने चंद्रयान-3 मिशन में बूस्टर और उसके सबसिस्टम को तैयार करने में अहम योगदान निभाया है। यही वजह है कि चंद्रयान 3 के सफल होने के साथ ही इसके शेयर्स में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। फ़िलहाल की बात करें तो लार्सन एंड टूर्बो के शेयर्स का भाव 4395.35 रुपए देखा गया है।

MTAR टेक्नोलॉजीज

चंद्रयान-3 मिशन में रॉकेट के लिए इंजन और कोर पंप को बनाने में इस कंपनी का अहम् योगदान रहा है। जिसके चलते कंपनी के शेयर्स प्राइस बढ़े और आज बाजार के बंद होने पर इसके शेयर्स का प्राइस 2304.90 रुपए पर देखा गया।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज

चंद्रयान-3 मिशन के लिए नेविगेशन का काम देखने वाली यह कंपनी भी चाँद पर भारत के पहुँचते ही मुनाफे में देखी जा रही है। आज के बाजार के अनुसार कंपनी के शेयर्स का भाव 761.30 रुपए पर देखा गया। हालाँकि चंद्रयान-3 के सफल होने के दूसरे दिन ही सभी कंपनियों के भाव में कुछ गिरावट भी नजर आई, लेकिन इसके बावजूद भी इस शेयर्स को खरीदने वाले लोगों ने अच्छा मुनाफा कमाया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co