#TikTok : पाकिस्तान ने भी TikTok बैन कर दिया चीन को बड़ा झटका

हाल ही में पाकिस्तान द्वारा PUBG गेम पर भी बैन लगाने के बाद अब चाइनीज शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप TikTok को बैन करने चीन को बड़ा झटका दे दिया है
#TikTok
#TikTokKavita Singh Rathore - RE

#TikTok Ban : हाल ही में भारत द्वारा चीन की सैकड़ों ऐप बैन करके कई डिजिटल स्ट्राइक की हैं। इन ऐप्स में शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप TikTok भी शामिल है। वहीं, अब पाकिस्तान ने भी TikTok पर बैन लगाने का फैसला लेकर चीन को बड़ा झटका दे दिया है। हालांकि, पाक ने TikTok को बैन करने का कारण भारत की तरह सुरक्षा नहीं बताया है। बल्कि इस बेन के लिए धार्मिक कारण बताया है। हालांकि, पाक ने TikTok को बैन करने का कारण भारत की तरह सुरक्षा नहीं बताया है। बल्कि इस बेन के लिए धार्मिक कारण बताया है।

पाक ने किया TikTok बैन :

दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान द्वारा PUBG गेम पर भी बैन लगाने के बाद अब चाइनीज शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप TikTok को बैन करने चीन को बड़ा झटका दे दिया हैं। पाक की तरफ से पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन प्राधिकरण ने TikTok ऐप को बैन करने का कारण इस पर पेश होने वाला अनैतिक, अभद्र और अश्लील कंन्टेंट को बताया हैं। साथ ही बताया कि, पाक में ऐसे कंटेंट को लेकर बड़े पैमाने पर शिकायत मिल रही थी जिसके बाद बीते दिनों पाक द्वारा चीन की इस बहुचर्चित ऐप TikTok के लिए चेतावनी भी जारी की गई थी।

TikTok ऐप को तीसरा झटका :

गौरतलब हैं कि, बीते कुछ महीनों में भारत और अमेरिका द्वारा भी चीनी ऐप TikTok को बैन कर चीन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की जा चुकी हैं। TikTok ऐप इन दोनों देशों से अपना कारोबार समेट चुकी है। अब यह कहना गलत नहीं होगा कि, चीन की TikTok ऐप को ये तीसरा बड़ा झटका लगा है। बताते चलें, TikTok द्वारा गैरकानूनी ऑनलाइन कंटेंट पर रोक को लेकर पाक की तरफ से जारी की गई चेतावनी देने के बाद भी TikTok ने कोई कदम नहीं उठाया। इसी के चलते ही पाक ने यह कार्रवाई की गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com