TikTok CEO Kevin Mayer Resigns
TikTok CEO Kevin Mayer ResignsKavita Singh Rathore -RE

TikTok के CEO केविन मेयर ने कंपनी से छोड़ा अपना पद

TikTok की मुश्किलें भारत में बैन होने के बाद से ही लगातार बढ़ती गई थी। वहीं, अब TikTok कंपनी के CEO केविन मेयर के अपने पद से इस्तीफा देने की खबर सामने आई है।

राज एक्सप्रेस। दुनियाभर में शार्ट वीडियो मेकिंग और शेयरिंग के लिए जानी जाने वाली ऐप TikTok की मुश्किलें भारत में बैन होने के बाद से ही लगातार बढ़ती गई थी भारत के बाद इसे अमेरिका ने भी बैन करने की बात सामने आई थी। वहीं, अब 'TikTok' कंपनी के CEO 'केविन मेयर' के अपने पद से इस्तीफा देने को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इस बारे में जानकारी स्वयं दी है।

दबाव के बीच लेना पड़ा ऐसा फैसला :

दरअसल, TikTok कंपनी के CEO केविन मेयर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है ,खबरों की मानें तो, उन्होंने यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से बढ़ते दबाव के चलते लिया है। बताते चलें, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप TikTok के अमेरिका स्थित बिजनेस को लगातार किसी अमेरिकी कंपनी से बेचने को लेकर दबाव बना रही हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कंपनी को बेचने के लिए एक डेडलाइन भी निर्धारित कर दी थी। खबरों की मानें तो, इन्हीं सब कारणों के चलते केविन मेयर ने अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही है।

अमेरिका ने दिया था 90 दिन का समय :

गौरतलब है कि, अमेरिका में भी TikTok ऐप और TikTok की पेरेंट कंपनी Byte Dance को सुरक्षा कारणों के चलते बैन किया गया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने TikTok कंपनी के सामने खुदके बिजनस को अमेरिका की किसी कंपनी को बेचने के प्रस्ताव की पेशकश की थी। साथ ही कंपनी को यह प्रोसेस पूरी करने के लिए 90 दिनों का समय दिया था। बताते चलें, अब केविन मेयर ने अपने इस्तीफे देने की बात खुद ही कंपनी के कर्मचारियों को एक पत्र लिख कर बताई। उन्होंने इस पत्र के द्वारा ही TikTok पर बनाए जा रहे अमेरिका के तरफ से राजनीतिक दबाव के बारे में भी बताया है।

TikTok के CEO का पत्र :

बताते चलें, केविन मेयर ने इसी साल 2020 मई में ही कंपनी में CEO का पद संभाला था। उन्होंने 100 दिन में ही यह पद छोड़ने का फैसला भी कर लिया है। इससे पहले वह डिज्नी स्ट्रीमिंग के हेड के पद पर काम कर रहे थे। TikTok कंपनी के CEO केविन मेयर ने अपने पद से इस्तीफा देते समय अपने कर्मचारियों को पत्र लिख कर कहा है कि,

"मुझे जिस काम के लिए कंपनी ने रखा था, मैंने वो काम किया। लेकिन वर्तमान हालात बहुत भारी हो चुके हैं। मैंने कंपनी में जरूरतों के हिसाब से कई ऐसे महत्वपूर्ण बदलाव किए जिसकी जरूरत कॉर्पोरेट संरचनात्मक के लिए थी। उम्मीद है कि, कंपनी इससे उबर जाएगी। लेकिन मैंने भारी मन से अब कंपनी को छोड़ने का फैसला किया है।"

केविन मेयर, TikTok CEO

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co