मुंबई : लोकल ट्रेन में समय स्लॉट में बंधकर, कर सकेंगे सभी यात्री सफर

काफी समय के बाद मुंबई की लोकल ट्रेनों को सभी के लिए बहाल किया गया है, यानी अब मुंबई में आप और हम जैसे लोग भी लोकल ट्रेन में सफर कर सकते हैं, लेकिन अब यात्रियों को समय के स्लॉट में बांध दिया गया है।
मुंबई : लोकल ट्रेन में समय स्लॉट में बंधकर सकेंगे सभी यात्री सफर
मुंबई : लोकल ट्रेन में समय स्लॉट में बंधकर सकेंगे सभी यात्री सफरSyed Dabeer Hussain - RE

मुंबई। मुंबई के रहवासियों के लिए फायदे की खबर। कोरोना वायरस के चलते देश में हुए लॉकडाउन के दौरान सभी यातायात की सभी सुविधाएं ठप्प पड़ी थीं। इसमें भारतीय रेल सेवाएं, सभी हवाई सरकारी बसें, मेट्रो और मुंबई चलने वाली लोकल ट्रेनें भी लगभग 86 दिनों से बंद थी। काफी समय के इंतज़ार के बाद मुंबई की लोकल ट्रेनें चलाई गईं। इसके बाद भी सभी के लिए नहीं बल्कि कुछ विशेष वर्ग और कर्मचारियों के लिए ही चलाई गई थीं, लेकिन अब इन लोकल ट्रेनों में आम लोग भी सफर कर सकेंगे।

मध्य रेलवे ने बनाए नए नियम :

दरअसल, काफी समय के बाद मुंबई की लोकल ट्रेनों को सभी के लिए बहाल किया गया है, यानी अब मुंबई में आप और हम जैसे लोग भी लोकल ट्रेन में सफर कर सकते हैं, लेकिन अब यात्रियों को समय के स्लॉट में बांध दिया गया है। यानी कि, अब यह ट्रेने कुछ विशेष समय पर ही चलाई जाएंगी। बता दें, मुंबई में यह मौका दस महीने बाद आया है जब पहले की तरह एक साथ लाखों यात्रियों ने मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर किया। इन यात्रियों ने मध्य रेलवे के नए नियमों के अनुसार लोकल ट्रेनों में सफर किया। इस प्रकार लोकल ट्रेन के वेस्टर्न रेलवे सबअर्बन सेक्शन में सोमवार को शाम छह बजे तक 232578 टिकिट की बिक्री हुई। जिससे रेलवे को एक दिन में 147.66 लाख रुपये की आय हुई।

यात्री बंधे समय के स्लॉट में :

मध्य रेल द्वारा लोकल ट्रेनों के लिए समय की सीमा निर्धारित कर दी गई है। जिससे यात्री अब समय के स्लॉट में बंध गए हैं। 1 फरवरी से लोकल ट्रेनें शुरू हो चुकी है। यात्रियों के लिए अगले 15 दिन बेहद खास होंगे। सभी यात्री तीन स्लॉट में यात्रा कर सकेंगे। मध्य रेलवे ने कोरोना महामारी के चलते भीड़-भाड़ से जनता को बचाने के लिए इस तरह का फैसला किया है।

  • पहला स्लॉट - सुबह 7 बजे तक

  • दूसरा स्लॉट - दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक

  • तीसरा स्लॉट - रात 9 बजे तक

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com