मुकेश अंबानी ने मारी बाजी, बने दुनिया के आठवें सबसे अमीर शख्स, बाकी के 7 ये

इस साल के दौरान कई कंपनियों ने नुकसान झेला वहीं, इसी दौरान RIL कंपनी की कई बड़ी कंपनियों से डील फ़ाइनल करती रही। इन सब के चलते ही मुकेश अंबानी एक बार फिर दुनिया के आठवें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
मुकेश अंबानी बने आठवें सबसे अमीर शख्स
मुकेश अंबानी बने आठवें सबसे अमीर शख्स Seyd Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। जहां एक तरफ बीता साल 2020 पूरी दुनिया के लिए काफी बुरा साबित हुआ था। वहीं, दूसरी तरफ यही साल 2020 रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक 'मुकेश अंबानी' के लिए बहुत ही अच्छा और फायदेमंद साबित हुआ है। इतना ही नहीं इसी साल में उनके घर एक खुशखबरी भी आई थी और वह दादा बन गए थे। जहां, इस साल के दौरान कई कंपनियों ने नुकसान झेला वहीं, इसी दौरान RIL कंपनी की कई बड़ी कंपनियों से डील फ़ाइनल करती रही। इन सब के चलते ही मुकेश अंबानी एक बार फिर दुनिया आठवें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

मुकेश अंबानी की संपत्ति :

दरअसल, भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में एक-एक पायदान चढ़ते हुए आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि, एक बार फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति। जी हां, मुकेश अंबानी सबसे ज्यादा संपत्ति हासिल करने वाले दुनिया के आठवें व्यक्ति बन गए हैं। बताते चलें, हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 ने सबसे ज्यादा संपत्ति हासिल करने वाले व्यक्तियों की लिस्ट उनकी संपत्ति सहित जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी की संपत्ति में 24% की बढ़त दर्ज की गई है और इस प्रकार उनकी नेटवर्थ को 83 अरब डॉलर में आंका है।

ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 जारी :

बताते चलें, भले देश में कोरोना महामारी के चलते आर्थिक संकट आया हो, लेकिन ऐसे हालातों में भी पिछले साल 2020 में दुनियाभर में अमीर लोगों की संख्या और उनकी संपत्ति में बढ़त दर्ज की गई है। इस बात का अंदाजा तब लगाया गया जब हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 जारी हुई। इस लिस्ट में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी को आठवां स्थान मिला है। हालांकि, मुकेश अंबानी पिछले काफी समय से एशिया के धन कुबेर तो बनते ही आये हैं।

मुकेश अंबानी के अलावा अन्य लोगों का स्थान और उनकी संपत्ति -

  • हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 की लिस्ट में पहली बार एलन मस्क को पहला स्थान हासिल हुआ है। उनकी कुल संपत्ति 197 बिलियन आंकी गई है। पिछले साल में उनकी संपत्ति में 328% की बढ़त दर्ज की गई है।

  • लिस्ट में दूसरे स्थान अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को हासिल हुआ है। उनकी कुल संपत्ति 189 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

  • फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट को इस लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है। उनकी संपत्ति में भी 7% की बढ़त दर्ज की गई। जो इस बढ़त के बात कुल 114 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

  • इस लिस्ट में चौथा स्थान हासिल करने वाले बिल गेट्स की संपत्ति 4% की ही बढ़त दर्ज की गई है। इस प्रकार उनकी संपत्ति 100 अरब डॉलर आंकी गई है।

  • पांचवें स्थान पर रहे Facebook के मार्क जुकरबर्ग। उनकी संपत्ति 101 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

  • लिस्ट में छठे स्थान पर वारेन बफे है उनकी कुल संपत्ति 91 बिलियन डॉलर आंकी गई है। हालांकि, उनकी संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई है।

  • सातवें स्थान पर एक नए चहरे को जगह मिली है। जो कि, जोंग शानशान है। ये पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। हालांकि, शानशान ने इसी साल के पहले महीने में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा था और वो एशिया के सबसे अमीर शख्स बने गए थे, लेकिन 2 दिन बाद ही फिर मुकेश अंबानी ने अपनी जगह यानी एशिया के सबसे अमीर शख्स होने का ख़िताब हासिल कर लिया था। बता दें, शानशान का मुख्य बिजनेस बोतलबंद पानी और वैक्सीन बनाने वाली कंपनी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com