Toyota ने बढ़ाई अपनी इन दो लग्जरी कारों की कीमतें

Toyota कंपनी ने अपनी ज्यादातर कारों की कीमतें जून में बढ़ा दी थी। वहीं, कंपनी ने अब अपनी Camry Hybrid और Vellfire MPV की कीमतें जुलाई में अपडेट कर दी हैं।
Toyota Increased cost of Camry Hybrid and Vellfire MPV
Toyota Increased cost of Camry Hybrid and Vellfire MPV Kavita Singh Rathore -RE

राज एक्सप्रेस। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन से कई सेक्टर का हाल तो मानो ऐसा हो गया है, जैसे उनकी रीड की हड्डी ही टूट गई हो। इन सेक्टर्स में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री भी बड़े स्तर पर शामिल है। क्योंकि, लॉकडाउन के दौरान सभी शोरूम लगातार 2 महीने बंद रहे। इसी के चलते कई टेलिकॉम कंपनियां अपने वाहनों की कीमतें बढ़ा रहा है। इन कंपनियों में Toyota इंडिया भी शामिल है। हाल ही में Toyota कंपनी ने अपनी सभी कारों की कीमत बढ़ाने को लेकर ऐलान किया था।

Toyota की कारों की बढ़ी हुई कीमतें :

दरअसल, Toyota कंपनी ने अपनी ज्यादातर कारों की कीमतें जून में बढ़ा दी थी। वहीं, कंपनी ने अब अपनी Camry Hybrid और Vellfire MPV की कीमतें जुलाई में अपडेट कर दी हैं। बताते चलें, कंपनी ने इन कारों की कीमतों 4-5% की बढ़ोतरी की है। आज Toyota ने अपनी दोनों ही कारों की बढ़ी हुई नई कीमतें आज से लागू कर दी हैं। 4-5% की बढ़ोतरी के बाद कारों की कीमत में 1.14 लाख से 4 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का कहना है कि, उसे ये कीमतें ऐक्सचेंज रेट में काफी बढ़ोतरी होने के चलते बढ़ानी पड़ी हैं।

Camry Hybrid की कीमत :

यदि आप Toyota की Camry Hybrid कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो, जान लें, कंपनी ने Camry Hybrid की कीमत में 1.14 लाख रुपये की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद इसकी दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 39.02 लाख रुपये हो गई है। जो कि, पहले 37.88 लाख रुपये थी।

Vellfire MPV की कीमत :

वहीं, यदि आप Toyota की Vellfire MPV कार लेने का मन बना रहे हैं तो, जान लें, कंपनी ने Camry Hybrid की कीमत की तुलना में Vellfire MPV की कीमत में 4 लाख रुपये की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद इसकी दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 83.50 लाख रुपये हो गई है। जो कि, पहले फरवरी में लांचिंग के समय 79.50 लाख रुपये थी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co