ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए भारत के लिए Twitter ने किया दान

भारत के ऐसे मुश्किल दौर में कई देश और भारत के कई बड़े बिजनेसमैन मदद के लिए आगे आ चुके हैं। वहीं, अब भारत की मदद के लिए माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter भी आगे आ गई है।
ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए भारत के लिए Twitter ने किया दान
ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए भारत के लिए Twitter ने किया दान Social Media

राज एक्सप्रेस। आज भारत में कोरोना का आंकड़ा बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही कोरोना के चलते होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे हालात बन रहे हैं देश में हो रही ऑक्सीजन और जरूरी मेडिकल सामग्रियों की कमी के चलते। भारत में इन हालातों का सामना एक नहीं दो नहीं बल्कि कई राज्य को करना पड़ रहा है। हालांकि, भारत के ऐसे मुश्किल दौर में कई देश और भारत के कई बड़े बिजनेसमैन मदद के लिए आगे आ चुके हैं। वहीं, अब भारत की मदद के लिए माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter भी आगे आ गई है।

Twitter भी मदद के लिए आया आगे :

दरअसल, भारत पर टूटे इस महामारी के पहाड़ से निपटने के लिए अब तक फ्रांस, डेनमार्क, नीदरलैंड, पोलैंड, कुवैत, रूस अमेरिका सयुंक्त राष्ट्र (UN) और चाइना जैसे कई देश आगे आकर भारत दवाइयां, ऑक्सीजन कंसेनट्रेटर, वेंटिलेटर्स, बेडसाइड मॉनिटर्स आदि मदद पहुंचा चुके हैं। इनके अलावा हाल ही में IT सेक्टर की Google और Microsoft भी आगे आई थी। वहीं, अब भारत में जारी कोरोना की दूसरी लहर के बीच भारत की मदद करने के मकसद से माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने भी 15 मिलियन डॉलर यानी भारतीय करेंसी में लगभग 110 करोड़ रुपये का दान किया है।

ट्वीट कर दी जानकारी :

बताते चलें, भारत की मदद के लिए दान की गई रकम की जानकारी Twitter के CEO जैक डॉर्सी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में गूगल डॉक्स का भी लिंक शेयर करते हुए कहा कि, ये पैसे भारत को कैसे मिलेंगे। CEO जैक डॉर्सी द्वारा शेयर किए गए गूगल डॉक्स के डाटाबेस के अनुसार, 'जैक डॉर्सी द्वारा दिए गए ये पैसे CARE, Aid India और Sewa Internationa USA को मिलेंगे। ये सभी गैर-लाभकारी संस्थाएं हैं। इन पैसों से ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर के अलावा वेंटीलेटर जैसी मशीनें खरीदी जाएंगी जिन्हें सरकारी असप्तालों और कोविड केयर सेंटर पर पहुंचाया जाएगा।'

गौरतलब है कि, सेवा इंटरनेशनल एक हिंदू आस्था आधारित, मानवीय, गैर-लाभकारी सेवा संगठन है। इस दान की राशि से सेवा इंटरनेशनल के 'हेल्प इंडिया पीट कोविड -19' अभियान के तहत ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर्स, वेंटिलेटर, BiPAP (बाइलवेल पॉजिटिव एयरवे प्रेशर) मशीनों जैसे जीवन रक्षक उपकरण को खरीदने में किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com