#GoodByeTwitter
#GoodByeTwitter Syed Dabeer Hussain - RE

#GoodByeTwitter : कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया, Twitter के सभी ऑफिस नज़र आए बंद

Elon Musk के आदेशों और नियमों से परेशान होकर Twitter के कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। वहीँ, Twitter के सभी ऑफिस बंद नज़र आए। दूसरी तरफ Twitter पर #GoodByeTwitter करता नज़र आया।

#GoodByeTwitter : दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले बहुचर्चित माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter को लेकर 28 अक्टूबर को जबसे अंतिम फैसला सामने आया है। तब से Elon Musk द्वारा किए गए कई बदलावों और फैसलों के चलते Twitter और wo खुद लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए है। इतना ही नहीं अब तो #GoodByeTwitter तक Twitter पर ट्रेंड करता नज़र आ रहा है। Elon Musk ने तो पहले Twitter कंपनी से बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की इसके बाद वर्क फ्रॉम होम की सेवा को लेकर भी कई नियमों में बदलाव कर डालें। वहीँ, अब यह बड़ी खबर सामने आई है कि, Elon Musk के इन आदेशों और नियमों से परेशान होकर Twitter के कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। जिससे Twitter के ऑफिस बंद नज़र आए।

Twitter के कर्मचारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा :

दरअसल, जब से Elon Musk ने Twitter की कमान संभाली है, तब से शायद ही कोई दिन ऐसा रहा होगा जब Twitter से जुड़ी कोई खबर ना आई हो। ऐसे में अब यह खबर सामने आई है कि, कंपनी के मालिक और उनके द्वारा लगातार दिए जा रहे आदेशों के चलते सैकड़ों Twitter कर्मचारियों ने परेशान होकर बड़े पैमाने पर सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस मामले में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, Twitter के कर्मचारियों को गुरुवार दोपहर 2 बजे के आसपास एक Google फॉर्म दिया गया था, जिसमें ऐसा सवाल पूछा गया था कि, 'क्या वे ट्विटर में बने रहना चाहते हैं? इसके उत्तर में गूगल फॉर्म पर कर्मचारियों के "हां" लिखने के बाद भी विदाई संदेश पोस्ट करना शुरू कर दिए।

ट्विटर के सभी ऑफिस क्यों हुए बंद :

इस रिपोर्ट की ही मानें तो, कर्मचारियों को पहले ऐसा कहा गया था कि,' उन्हें दो ऑप्शन दिए जा रहे हैं, वह चाहे तो Twitter की “रोमांचक यात्रा” के लिए साइन ऑन कर सकते हैं या चाहे तो कंपनी से अलग हो सकते हैं। हालांकि, कर्मचारियों की इस तरह की हरकतों से Elon Musk और उनकी टीम काफी डरी हुई है। उन्हें अब यह डर सता रहा है कि, कहीं कर्मचारी कंपनी में तोड़फोड़ करने पर न उतर आए। वो और उनकी टीम इस काम पर ध्यान केन्द्रित कर रही है कि, ऑफिस में कौन से कर्मचारियों को क्या और कितना एक्सेस देना है। इसलिए अभी Twitter के सारे ऑफिस बंद कर दिए गए हैं जो अब 21 नवंबर को फिर खुलेंगे।

क्यों ट्रेंड कर रहा #GoodByeTwitter :

बता दें, वर्तमान समय में Twitter के 7,500 कर्मचारियों में से लगभग आधे से ज्यादा लोगों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, इसमें वो कर्मचारी भी शामिल है, जिन्हें निकाल दिया गया है। सामने आई रिपोर्ट की मानें तो, इस मामले में एक कर्मचारी ने कहा, “मैं बटन नहीं दबा रहा हूं, मेरा समय ट्विटर 1.0 के साथ खत्म होता है। मैं ट्विटर 2.0 का हिस्सा नहीं बनना चाहता।” ऑफिस बंद और इतने कर्मचारियों के एक साथ इस्तीफा देने जैसी खबरें सामने आने से अब Twitter यूजर्स ही Twitter कंपनी की चुटकी ले रहे हैं। इसी के चलते, Twitter पर #GoodByeTwitter ट्रेंड करता नज़र आ रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com