Twitter जल्द ही कर सकता ShareChat का अधिग्रहण

Twitter भारतीय बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिशों में जुटी है। इसी के चलते अब अमेरिकी कंपनी Twitter भारत के स्वदेशी सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म शेयरचैट खरीदने पर विचार कर रहा है।
Twitter जल्द ही कर सकता ShareChat का अधिग्रहण
Twitter जल्द ही कर सकता ShareChat का अधिग्रहणSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। पिछले कुछ समय से माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter भारत में विवादों में घिरी हुई है। इतना ही नहीं भारत सरकार ने पिछले दिनों Twitter को खुली चेतावनी भी दी थी। शायद यही कारण है कि, Twitter भारतीय बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिशों में जुटी है। इसी के चलते अब अमेरिकी कंपनी Twitter भारत के स्वदेशी सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म शेयरचैट खरीदने पर विचार कर रहा है। इस बारे में खुलासा टेकक्रंच की रिपोर्ट से हुआ।

Twitter जल्द ही कर सकता ShareChat का अधिग्रहण :

दरअसल, अमेरिकी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter जल्द ही TikTok जैसी भारत की स्वदेशी ऐप ShareChatका अधिग्रहण कर सकती है। क्योंकि, यदि कंपनी यह अधिग्रहण कर लेती है तो, Twitter की शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म मोज (MOJ) के माध्यम से चीन की शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप 'TikTok' को सीधी टक्कर दे सकेगी। बता दें, भारत में 'TikTok' के बैन होने के बाद सैकड़ो शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप्स लांच किए गए थे। हालांकि, Twitter ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन चर्चा है कि, कंपनी यह अधिग्रहण जल्द ही करेगी।

1.1 अरब डॉलर की पेशकश :

बताते चलें, यदि खबरों की मानें तो, Twitter कंपनी ने इस अधिग्रहण के लिए 90 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त निवेश की प्रतिबद्धता के अलावा 1.1 अरब डॉलर की पेशकश की है। इतना ही नहीं इस अधिग्रहण को लेकर संभावना जताई जा रही है, की यह डील जल्द ही पूरी हो जाएगी। जबकि, अभी तक Twitter और ShareChat दोनों ही कंपनियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और न ही दोनों कंपनियों ने डील होने की पुष्टि की है।

आठ करोड़ से ज्यादा मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता :

बताते चलें, ShareChat के स्वामित्व वाली ऐप Moj के पास पहले से ही आठ करोड़ से ज्यादा मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता है क्योंकि भारत में 'TikTok' के बैन होने के बाद जून 2020 से ही मोज और अन्य घरेलू शार्ट वीडियो मेकिंग और शेयरिंग प्लेटफॉर्म सक्रीय हो चुके है। वहीं, इससे पहले आई कुछ रिपोर्ट देखि जाएं तो, Twitter को ShareChat को खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com