दिवाली के खास अवसर पर Twitter ने लांच की नई इमोजी

आज लोग अपनी चैट में नार्मल बात के साथ ही इमोजी का प्रयोग करना कई ज्यादा पसंद करते हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए Twitter ने दिवाली के खास अवसर पर एक नई इमोजी (Emoji) लांच की है।
Twitter Diwali Emoji
Twitter Diwali EmojiSocial Media

Twitter New Diwali Emoji : जैसा की सभी जानते हैं दिवाली दीपों (दिए) का त्यौहार है। आज डिजिटल के जमाने में लोग एक दूसरे को ऑनलाइन ही दिवाली की शुभकामनएं दे कर काम चला लेते हैं। इसके अलावा आज लोग अपनी चैट में नार्मल बात के साथ ही इमोजी का प्रयोग करना कई ज्यादा पसंद करते हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए दुनियाभर में बहुचर्चित माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने दिवाली के खास अवसर पर अपने यूजर्स के लिए एक नई और खास इमोजी (Emoji) लांच की है।

Twitter की नई इमोजी :

बताते चलें, दुनियाभर में इस्तेमाल किए जाने वाला बहुचर्चित ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफ्रॉम ट्वीटर अपने यूजर्स के लिए दिवाली की शुभकामनएं देने के लिए एक खास इमोजी लेकर आया है। आपको Twitter की इस नई इमोजी में एक हाथ में रखा हुआ दिया दिखाई देगा। बता दें, यह नया इमोजी Twitter के लाइट और डार्क दोनों ही मोड में सपोर्ट करेगा। इस इमोजी को कंपनी ने डेडिकेटेड हैशटैग के साथ लांच किया है। अपने इस नए इमोजी के बारे में जानकारी Twitter ने स्वयं ट्वीट करके दी है। Twitter ने अपने ट्वीट में नए इमोजी के साथ लिखा,

हम जानते हैं कि आप परवाह करते हैं, इसलिए #LightUpALife and #EkZindagiKaroRoshan...... यह दिवाली, किसी के चेहरे पर मुस्कान लाएं या इस नए इमोजी के साथ खुशियाँ फैलाएं, किसी को टैग करें और कुछ न कहें।
Twitter

सात भारतीय भाषाओं में किया गया पेश :

बताते चलें, Twitter ने दिवाली के लिए यह हैशटैग को सात भारतीय भाषाओं में पेश किया है, जिसकी मदद से कोई भी Twitter पर अपनी लोकल भाषा में अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों और लव्डवंस (Lovedones) को मैसेज भेज कर शुभकामनएं दे सकेगा। ज्ञात हो कि, Twitter द्वारा पहली बार साल 2015 में पहली बार दिवाली इमोजी लांच किया था। उसके बाद से कंपनी लगातार हर साल दीवाली पर खास इमोजी लांच करती आ रही है। सिर्फ दीवाली ही नहीं अन्य गणेश चतुर्थी, ईद, विशु, और गुरु नानक जयंती जैसे खास मौकों और त्योहारों पर भी Twitter द्वारा इमोजी लांच की जाती है।

सकरात्मक बदलाव के लिए किया प्रोत्साहित :

बता दें, Twitter India द्वारा इस दिवाली इमोजी और हैशटैग के साथ लोगों में सकरात्मक बदलाव लाने को प्रोत्साहित किया है। इसके लिए #LightUpAlife हैशटैग को जारी किया गया है। Twitter ने बताये निम्नलिखित दिवाली के खास हैशटैग -

#LightUpALife, #EkZindagiKaroRoshan, #HappyDiwali, #HappyDeepavali, #Diwali, #Deepavali, #दिवाली, #दीपावली, #शुभदीपावली, #શુભદિવાળી, #शुभदीपावळी, #শুভদীপাবলি, #ਦਿਵਾਲੀਮੁਬਾਰਕ, #ଶୁଭ ଦୀପାବଳି, #దీపావళిశుభాకాంక్షలు, #தீபாவளிநல்வாழ்த்துக்கள், #ದೀಪಾವಳಿಹಬ್ಬದಶುಭಾಷಯಗಳು, #ദീപാവലിആശംസകള്‍

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com