Twitter ने की फिर बड़ी गलती, पेश किया भारत का गलत नक्शा

पिछले दिनों सुर्खियों में बने रहने के बावजूद Twitter ने फिर एक बड़ी गलती कर डाली है। इस बार Twitter ने कोई छोटी-मोटी ग़लती नहीं बल्कि भारत का गलत नक्शा पेश करके बहुत बड़ी गलती कर दी है।
Twitter ने पेश किया भारत का गलत नक्शा
Twitter ने पेश किया भारत का गलत नक्शाSocial Media

राज एक्सप्रेस। पिछले काफी समय से बहुचर्चित सोशल मीडिया प्लेटफार्म Twitter लगातार किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं, अब एक बार फिर Twitter चर्चा में नजर आ रहा है। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट एक घंटे के लिए ब्लॉक करने के बाद अब Twitter ने फिर एक बड़ी गलती कर डाली है। इस बार Twitter ने कोई छोटी-मोटी ग़लती नहीं बल्कि भारत का गलत नक्शा पेश करके बहुत बड़ी गलती कर दी है।

Twitter ने की बड़ी गलती :

दरअसल, पिछले दिनों लगातार कई गलतियां करने के बाद अब एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter सरकार के निशाने पर खुद ब खुद आ गया है। इस बार Twitter ने भारत का गलत नक्शा पेश करके कई लोगों की भावनाओं को भी अहद किया है। Twitter द्वारा पेश किए गए नक़्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग देश के रूप में दिखाया गया है। जबकि, लद्दाख भारत का ही हिस्सा है। इस मामले में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने कहा कि, 'इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फॉर्मेशन मिनिस्ट्री इस मामले को देख रही है।

भारत सरकार ले सकती एक्शन :

बता दें, इस मामले में भारत सरकार ए आईटी कानून को लेकर Twitter के खिलाफ एक्शन ले सकती है। कंपनी की वेबसाइट में करियर सेक्शन में ट्वीपलाइफ पेज पर यह नक्शा अपलोड किया गया है। बताते चलें, Twitter द्वारा ऐसी गलती पहली बार नहीं की गई है, वह पहले भी इस तरह की गलती पिछले साल अक्टूबर में कर चुका है। तब भी भारत द्वारा Twitter से गलत नक्शा पेश करने को लेकर आपत्ति जताई थी। इतना ही नहीं पिछले साल अक्टूबर में तो सरकार ने Twitter के खिलाफ नोटिस भी जारी किया था। उस समय Twitter ने जियोटैग में लेह को चीन का हिस्सा दिखाया था।

Twitter ने की ऐसे समय में गलती :

गौरतलब है कि, Twitter ने इस तरह की बड़ी गलती ऐसे समय में की है जब भारत सरकार की नजरें पहले से ही Twitter पर गड़ी हुई हैं और पिछले काफी समय से भारत सरकार के निशाने पर Twitter ही दिखाई दे रहा है। इससे पहले IT मंत्रालय ने कहा है कि, 'सोशल मीडिया कंपनी गाइडलाइंस को लागू करने में विफल रही है और इस तरह इसने इंटरमीडियरीज के रूप में मिलने वाले संरक्षण को खो दिया है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com