TikTok को खरीदने के लिए एक और कंपनी का नाम आया सामने

हाल ही में भारत के बाद अमेरिका में भी 'TikTok' पर रोक लगा दी है। इसी बीच TikTok खरीदने के लिए एक और कंपनी ने अपनी इच्छा जताई है और यह कंपनी कोई और नहीं बल्कि, कैलिफोर्निया बेस्‍ड कंपनी Twitter है।
Twitter showed intrest to merge with TikTok
Twitter showed intrest to merge with TikTokKavita Singh Rathore -RE

राज एक्सप्रेस। हाल ही में भारत के बाद अमेरिका में भी शार्ट मैकिंग एंड शेयरिंग वीडियो ऐप 'TikTok' इसतेमाल पर रोक लगा दी गई है। इसी बीच Microsoft कंपनी द्वारा TikTok को खरीदने की खबर सामने आई थी हालांकि, Microsoft भी एक अमेरिकी कंपनी है जिसके चलते कई विवाद खड़े हो गए। वहीं अब ऐसे में TikTok खरीदने के लिए एक और कंपनी ने अपनी इच्छा जताई है और यह कंपनी कोई और नहीं बल्कि, कैलिफोर्निया बेस्‍ड कंपनी Twitter है।

ट्विटर कंपनी कर रही बातचीत :

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने TikTok ऐप पर चीनी खुफिया विभाग से अमेरिकियों की व्‍यक्तिगत जानकारी साझा करने की बात कहते हुए अमेरिका में TikTok को बैन करने का ऐलान कर दिया। इसी दौरान Microsoft द्वारा TikTok ऐप को खरीदने की बात सामने आई थी। हालांकि, अभी तक Microsoft कंपनी TikTok को खरीदेगी या नहीं इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई परंतु Twitter द्वारा TikTok को खरीदने को लेकर बातचीत करती नजर आई।

अन्य निवेशकों से मदद :

यदि Twitter कंपनी की तुलना Microsoft से की जाए तो यह एक एक छोटी कंपनी है। इसलिए Twitter कंपनी यदि TikTok को खरीदने के लिए बोली लगाती है तो उसे अन्य निवेशकों से मदद लेनी पड़ेगी। हालांकि, यह कदम उठाने के बाद Twitter को फायदा तो होगा ही। Twitter को अपने छोटे आकार होने का यह फायदा होगा कि, कंपनी को माइक्रोसॉफ्ट की तुलना में कम स्‍क्रूटनी का सामना करना पड़ेगा।

लोगों में उत्सुकता :

बता दें, इस खबर के सामने आते ही लोगों में उत्सुकता और भी बढ़ गई है कि, यह दोनों कंपनियों की डील कब होगी ? और होगी तो कैसे होगी ? क्योंकि ट्विटर ऐप में सीमित संख्‍या में कैरेक्‍टर टाइप होते हैं और इस में अपलोड साइज भी बहुत कम दिया गया है। यदि दोनों कंपनियों का मर्जर होता है तो, क्या ट्विटर अपलोड साइज को भी बड़ा देगा ? इस तरह के प्रश्न अब लोगों के मन में उठ रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com