Twitter इस तरह करेगा Elon Musk का सामना, कंपनी लेगी कोर्ट का सहारा

Twitter डील कैंसिल होने के बाद अब ऐसा माना जा रहा है कि, Twitter ने Elon Musk का सामना करने की तैयारी कर ली है। इस तैयारी के बाद ऐसा माना जा रहा है कि, Elon Musk को यह डील केंसिल करना भारी पड़ सकता है।
Twitter इस तरह करेगा Elon Musk का सामना, कंपनी लेगी कोर्ट का सहारा
Twitter इस तरह करेगा Elon Musk का सामना, कंपनी लेगी कोर्ट का सहारा Syed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) का नाम Twitter खरीदने को लेकर काफी समय से चर्चा में था। जो डील इन्होने रद्द करने का ऐलान पिछले दिनों किया। यह डील रद्द होने के बाद से Elon Musk एक बार फिर लगातार सुर्खियों में नज़र आ रहे है। यह डील कैंसिल होने के बाद Twitter के कर्मचारी कई ट्वीट में Elon Musk की चुटकी लेते नज़र आए। हालांकि, इसके बाद इस बात का संज्ञान लेते हुए कंपनी ने अपने कर्मचारियों को इस मामले से जुड़ी किसी भी प्रकार की सार्वजनिक टिप्पणी करने से परहेज करने की हिदायत दी।

Twitter इस तरह करेगा Elon Musk का सामना :

दरअसल, माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter और टेस्ला कंपनी के मालिक Elon Musk के बीच होने वाली डील कैंसिल होने की खबर शुक्रवार को सामने आई। जिसके बाद Twitter के कर्मचारियों ने कई तरह से ट्वीट में Elon Musk का मजाक उडाया। इन सब के बाद अब ऐसा माना जा रहा है कि, Twitter ने Elon Musk का सामना करने की तैयारी कर ली है। इस तैयारी के बाद ऐसा माना जा रहा है कि, Elon Musk को यह डील केंसिल करना भारी पड़ सकता है। क्योंकि, अब कंपनी ने कोर्ट का दरवाजा खटकाने का फैसला कर लिया है और Elon Musk के खिलाफ न्यूयॉर्क की एक शीर्ष लॉ फर्म (Law Firm) को केस दायर करने की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।

सामने आई रिपोर्ट :

इस मामले में सामने आई रिपोर्ट की मानें तो, Twitter के जनरल काउंसल सीन एडगेट ने कर्मचारियों को भेजे एक संदेश में कहा है कि, 'अभी कानूनी मामला चल रहा है, आपको विलय समझौते के बारे में ट्वीट करने या किसी भी टिप्पणी को साझा करने से बचना चाहिए। इस मामले में कोई भी जानकारी अगर सामने आएगी तो वो कंपनी की तरफ से आएगी और Twitter ही साझा करेगी।' उधर हमेशा अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले Elon Musk ने चुप्पी साध ली है, लेकिन माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने न्यूयॉर्क की जानी-मानी लॉ फर्म वॉचटेल, लिप्टन, रोसेन एंड काट्ज में Elon Musk के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का मन बना लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि, वॉचटेल Elon Musk पर इस 44 अरब डॉलर की डील को पूरा करने के लिए दबाव बनाएगा।

Elon Musk ने इसलिए कैंसिल की डील :

रिपोर्ट की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि, 'कंपनी इसी हफ्ते डेलावेयर (Delaware) में मस्क पर केस दर्ज करा सकता है।' बता दें, Elon Musk ने इस डील को कैंसिल करने के पीछे का कारण बताते हुए कहा था कि, Twitter अपने प्लेटफॉर्म पर फर्जी खातों ( Fake Accounts) के बारे में जानकारी देने में विफल रहा। ऐसे में हम इस सौदे के साथ आगे नहीं बढ़ सकते हैं। इसके बाद डील कैंसिल होने पर Twitter के चेयरमैन ब्रेट टेलर (Bret Taylor) ने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com