Uber और Ola में सफर करना हुआ महंगा, कंपनियों ने बढ़ाया किराया

अब लोगों को आना-जाना भी महंगा पड़ने वाला है। क्योंकि, अब कैब एवं टैक्सी सेवा प्रदाता दोनों मुख्य कंपनियों में शामिल Uber और Ola ने अपना किराया बढ़ाने की घोषणा कर दी है।
Uber और Ola में सफर करना हुआ महंगा, कंपनियों ने बढ़ाया किराया
Uber और Ola में सफर करना हुआ महंगा, कंपनियों ने बढ़ाया किरायाKavita Singh Rathore -RE

Uber-Ola Fares : आज देश में सबसे ज्यादा तेजी से अगर कोई चीज बढ़ रही है तो वो पेट्रोल-डीजल की कीमतें ही है। इन बढ़ती कीमतों से पैदा हुई महंगाई ने कर किसी को परेशान कर दिया है। आम जनता के साथ ही कई कंपनियां भी इस महंगाई की चपेट में बुरी तरह आचुकी है। इस महंगाई ने आज दैनिक जरूरत की लगभग हर एक चीज की कीमतें बढ़ा दी हैं। जिससे लोगों का जीवन यापन अब मुश्किल हो रहा है। इन सब के बाद अब लोगों को आना-जाना भी महंगा पड़ने वाला है। क्योंकि, अब कैब एवं टैक्सी सेवा प्रदाता दोनों मुख्य कंपनियों में शामिल Uber (उबर) और Ola (ओला) ने अपना किराया बढ़ाने की घोषणा कर दी है।

Uber और Ola ने बढ़ाया किराया :

दरअसल, आज दुनियाभर में काफी लोकप्रिय मानी जाने वाली टैक्सी सेवा प्रदान करने वाली Uber (उबर) और Ola (ओला) ने अपने किराए में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, दोनों कंपनियों में से यह फैसला पहले Uber कंपनी ने लिया था और कंपनी ने पिछले दिन अपने किराए में बढ़ोतरी करने का फैसला किया था। वहीं, अब दूसरी कंपनी Ola ने भी अपने किरणे में बढ़त दर्ज करने का फैसला करते हुए ग्राहकों को ऐलान कर झटका दे दिया है। इन दोनों कंपनियों के इस फैसले से कई शहरों में लोगों को सफर करना महंगा पड़ेगा। बता दें, Uber और Ola ने अपने किराये में 12% से 16% तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

इतना बढ़ा Uber का किराया :

बताते चलें, Uber द्वारा किए गए ऐलान के तहत दिल्ली-NCR और कोलकाता में बढ़ाए गए किराए के तहत 12% की बढ़ोतरी की गई है। जबकि, मुंबई और हैदराबाद के लोगों को 15% अधिक किराया देना होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए, Uber इंडिया एंड साउथ एशिया के हेड ऑफ सेंट्रल ऑपरेशंस नीतीश भूषण ने कहा कि,

'हम ड्राइवर्स के फीडबैक को सुनते हैं और समझते हैं कि, तेल की कीमतों में अभी आ रही तेजी से उन्हें दिक्कतें हो रही हैं। तेल की कीमतों में आई तेजी से ड्राइवर्स को हो रहा नुकसान कम करने के लिए उबर ने दिल्ली-NCR और कोलकाता में 12% किराया बढ़ाने का फैसला किया है। ठीक इसी कारण मुंबई और हैदराबाद में 15% किराया बढ़ा दिया गया है। आने वाले समय में कंपनी तेल की कीमतों के ट्रेंड पर नजर रखेगी और उसी के हिसाब से फैसला करेगी। मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि किराये में यह बढ़ोतरी सिर्फ कार कैटेगरी के लिए है। ऑटो रिक्शा के किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है, क्योंकि इस बारे में राज्य सरकारें अलग से फैसला लेती हैं।

नीतीश भूषण, Uber इंडिया एंड साउथ एशिया के हेड ऑफ सेंट्रल ऑपरेशंस

इतना बढ़ा Ola का किराया :

बताते चलें, कैब कंपनी Ola ने भी Uber की राह चलकर कई शहरों में अपनी टैक्सी का किराया महंगा कर दिया है। इस बारे में जानकारी कंपनी ने हैदराबाद के अपने ड्राइवरों को ईमेल के माध्यम से दी है। कंपनी द्वारा भेजे गए ईमेल में कहा गया है कि, 'Ola के मिनी और प्राइम कैटेगरी के लिए किराये में 16% की बढ़ोतरी की गई है।' बता दें, दोनों कंपनियों का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब दोनों ही कंपनियों के ड्राइवर दिल्ली में हड़ताल पर बैठे थे। इनकी मांग किराया बढ़ाने को लेकर ही थी। शायद अब यह हड़ताल खत्म हो जाएगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co