UPSC ने तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च किया नया ऐप
UPSC ने तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च किया नया ऐपSocial Media

UPSC ने तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च किया नया ऐप, मिलेगी संपूर्ण जानकारी

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) के स्टूडेंट्स को तैयारी में आसानी प्रदान करने के लिए नई ऐप लॉन्च की है। इस ऐप की मदद से UPSC एग्जाम और भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारियां प्राप्त की जा सकेंगी।

UPSC Launched New App : दुनियाभर में जानी जाने वाली IT सेक्टर की बहुचर्चित कंपनीयां हमेशा ही अपने यूजर्स की सुविधाओं को देखते हुए नई-नई ऐप्स लेकर मार्केट में आती रहती है। मार्केट में आज कई तरह की एप्लीकेशन मौजूद हैं। इसी कड़ी में अब भारत के यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) के स्टूडेंट्स को तैयारी में आसानी प्रदान करने के लिए एक नई ऐप लॉन्च की है। इस ऐप की मदद से यूजर्स को UPSC एग्जाम और भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारियां अपने मोबाईल में बस एक ऐप लॉन्च करने पर ही मिल जाएंगी।

UPSC ने लॉन्च की ऐप :

दरअसल, आज बहुत से बच्चे यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तैयारी कर रहे हैं। जिनको परीक्षा से जुड़ी जानकारी सर्च करने में समय लगता है इससे उनका कीमती समय ख़राब होता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए UPSC द्वारा आज यानी शुक्रवार को अपना एक एंड्रॉयड मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च कर दिया है। इस खास एप के माध्यम से स्टूडेंट्स UPSC एग्जाम और भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारियां एक क्लिक में पा सकेंगे। UPSC की तरफ से यह ऐप लांच करते हुए एक ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी किया गया है। इस स्टेटमेंट में कहा गया है कि,

"यह एप एंड्रॉयड फोन के लिए है और इसे गूगल प्लेस्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। संघ लोक सेवा आयोग ने गूगल प्लेस्टोर पर यूपीएससी एंड्रॉयड ऐप पेश किया है, जिसके जरिये मोबाइल पर परीक्षा और भर्ती से संबंधित सभी जानकारियां हासिल की जा सकेंगी। हालांकि, यह ऐप मोबाइल पर आवेदन फॉर्म भरने और जमा करने की सुविधा नहीं प्रदान करेगा।”

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC)

क्या करता है UPSC ?

जानकारी के लिए बता दें, यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा सहित कई परीक्षाएं आयोजित कराई जाती है। इन परीक्षाओं में हजारों स्टूडेंटस भाग लेते हैं। UPSC की परीक्षा देकर ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का स्थान मिलता है। इस परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक मिनिट का समय भी बहुत कीमती होता है। इसलिए यह ऐप लॉन्च किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com