अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक ने की ब्याज दरों में बढ़ोतरी
अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक ने की ब्याज दरों में बढ़ोतरीSocial Media

अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक ने की ब्याज दरों में बढ़ोतरी, इस फैसले का भारत पर असर

जब अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी करता है तो, उसका असर दुनियाभर के देशों पर पड़ता है। ऐसा ही कुछ अब होगा। क्योंकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है।

राज एक्सप्रेस। जिस प्रकार भारत का केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) है, ठीक उसी तरह अमेरिका का केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) है। जैसे RBI रेपो रेट (Repo Rate) की दर बढ़ाती है, उससे सिर्फ भारत के लोग प्रभावित होते है, ठीक वैसे ही जब फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोतरी करती है तो, दुनियाभर के देशों को इसका असर झेलना पड़ता है। ऐसा ही कुछ अब होता नजर आ रहा है। क्योंकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserves) ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक ने की ब्याज दरों में बढ़ोतरी :

दरअसल, हाल ही में फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। दरअसल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक ने अपने ग्राहकों को एक झटका देते हुए ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़त के तहत बैंक ने ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा किया है। इस बारे में FED प्रमुख जेरोम पॉवेल का कहना है कि, 'महंगाई (Inflation cooling off) में कमी देखी जा रही है। अगर महंगाई में फिर से तेजी आती है तो फेडरल रिजर्व अपने रुख को कड़ा करने के लिए तैयार है। फिलहाल 2023 में ब्याज दरों में कटौती की संभावना नहीं दिख रही है।

फेडरल रिजर्व के फैसले का असर :

बताते चलें, फेडरल रिजर्व द्वारा अपने इस फैसले का ऐलान करते ही इसका असर दिखना शुरू हो गया है। क्योंकि, बॉन्ड यील्ड (Bond yield) में गिरावट दर्ज हुई। 10 साल के अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट दर्ज होते हुए यह 3.5% नीचे आ गए। इतना ही नहीं डॉलर इंडेक्स लुडक कर 9 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा FII (Foreign Institutional Investors) ने कैश मार्केट में 1785 करोड़ की खरीदारी कर डाली है जबकि, DII (Domestic institutional investors) ने FII की तुलना में कम यानी 529 करोड़ की खरीदारी की है।यह एक सबूत है कि, फॉरन इन्वेस्टर्स को बजट काफी पसंद आया।

फेड रिजर्व के फैसले का भारत पर असर :

जानकारी के लिए बता दें, अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों को पहली बार बढ़ाने के बाद से ही भारतीय रिजर्व बैंक ने भी रेपो रेट में बढ़ोतरी करना शुरू किया था। वर्तमान समय में Repo Rate 6.25% है। जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक 0.25% की बढ़त जल्द ही आने वाले समय में कर सकता है।इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने से शेयर मार्केट में कुछ गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com