Vodafone Idea ने किया अपने नए नाम का ऐलान

नुकसान के चलते 'Vodafone' और 'Idea' कंपनी ने एक होने का फैसला किया था। वहीं, अब एक कंपनी बनने के दो साल बाद दोनों कंपनियों ने अपने नए नाम की घोषणा कर दी है।
Vodafone Idea New Name 'VI'
Vodafone Idea New Name 'VI'Kavita Singh Rathore -RE

Vodafone Idea: बीते कुछ सालों से या यूँ कहें मार्केट में रिलायंस Jio की एंट्री (2016) के बाद से ही टेलीकॉम कंपनियों की हालत काफी खस्ता सी हो गई थी। काफी समय से नुकसान का सामना कर रही टेलिकॉम कंपनियों ने अलग-अलग उपाय खोजने में जुटी थी ऐसे में 'Vodafone' और 'Idea' कंपनी ने एक होने का फैसला किया था। वहीं अब एक कंपनी बनने के दो साल बाद दोनों कंपनियों ने अपने नए नाम की घोषणा कर दी है।

Vodafone Idea का नया नाम :

दरअसल, बीते कई सालों में टेलीकॉम कंपनियां लगातार नुकसान का सामना कर रही थी। ऐसे हालातों को मद्देनजर रखते हुए कई टेलिकॉम कंपनियों ने अपना बाजार समेटते हुए अपनी कंपनी बंद कर ली। इसके अलावा Vodafone और Idea दो अलग-अलग कंपनिया मर्ज होकर एक कंपनी में तब्दील हो गईं, परंतु अब तक दोनों कंपनी का कोई नया नाम सामने नहीं आया था। लोग इन्हें Vodafone Idea के नाम से ही जानते थे। लेकिन अब 2 साल बाद कंपनी ने अपने नए नाम का खुलासा किया है जो कि, 'VI' है यानि अब Vodafone Idea कंपनी को 'VI' नाम से जाना जाएगा।

कब हुई थी मर्ज :

बताते चलें, नुकसान के चलते दोनो टेलिकॉम कंपनियां Vodafone और Idea का विलय करीब दो साल पहले यानि साल 2018 के अगस्त माह में हुआ था। लेकिन कंपनियों ने एक होने के बाद भी कंपनी को कोई नया नाम नहीं दिया था। अब अचानक ही कंपनी ने अपने नए नाम की घोषणा कर दी। बता दें, कंपनी के नए नाम यानि VI का फुल फॉर्म वोडाफोन आइडिया लिमिटेड है।

Vodafone Idea को मिली राहत :

बता दें, टेलिकॉम कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा AGR की रकम जमा करने के आदेश जारी होने के बाद से ही Vodafone Idea कंपनी की मुश्किल सबसे जयादा बढ़ गई थी क्योंकि, सबसे ज्यादा AGR की रकम Vodafone Idea की ही है। वहीं, अब सुप्रीम कोर्ट से रहत मिलने पर कंपनी की मुश्किलें कुछ कम हो गई हैं। हाल ही में कंपनी अपने टेरिफ की संख्या बढ़ाने को लेकर भी भी विचार कर रही थी।

Vodafone Idea के CEO का कहना :

Vodafone Idea के CEO रविन्द्र ताक्कर ने नए नाम सामने आने के मौके पर कहा कि, 'दो ब्रांडों का एकीकरण दुनिया में सबसे बड़े दूरसंचार एकीकरण की परिणति है। यह एक नई शुरुआत का समय है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com