वोडाफोन-आइडिया देश की राजधानी में बंद कर देगी अपनी ये सेवा

यदि आप वोडाफोन-आइडिया (Vi) के यूजर होने के साथ ही देश की राजधानी के रहवासी भी हैं तो यह खबर आपको परेशान कर सकती है। दरअसल, VI नए साल पर अपनी 3G सिम की सर्विस दिल्ली में बंद करने पर विचार कर रही है।
Vodafone-Idea will stop its 3G SIM service in Delhi
Vodafone-Idea will stop its 3G SIM service in DelhiKavita Singh Rathore -RE

राज एक्सप्रेस। यदि आप वोडाफोन-आइडिया (Vi) के यूजर होने के साथ ही देश की राजधानी के रहवासी भी हैं तो यह खबर आपको परेशान कर सकती है। दरअसल, भारत में काफी समय से नुकसान उठा रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया नए साल पर अपनी 3G सिम की सर्विस को एक और शहर यानी दिल्ली में बंद करने पर विचार कर रही है।

वोडाफोन-आइडिया की यह सर्विस दिल्ली में बंद :

दरअसल, वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने अपनी 3G सिम की सर्विस को देश की राजधानी दिल्ली में बंद करने की ठान ली है। कंपनी अपनी 3G सिम की सेवाएं आने वाली 15 जनवरी से दिल्ली में बंद कर देगी। कंपनी ने इस बारे में जानकारी घोषणा कर दी। हालांकि, कंपनी अपने ग्राहकों तक यह जानकारी मेसेज और कॉल के माध्यम से भी पंहुचा रही है। बताते चलें, भले कंपनी अपनी 3G सेवा दिल्ली में बंद कर रही हो, लेकिन कंपनी की 2G वॉयस कॉलिंग सर्विस दिल्ली में जारी रहेगी।

3G सिम को करा लें 4G में पोर्ट :

दिल्ली में रहने वाले अपने सभी 3G यूजर्स से वोडाफोन-आइडिया कंपनी ने अनुरोध किया है कि, वह सभी 15 जनवरी तक अपने 3G सिम को 4G में पोर्ट करा लें। जिससे बिना किसी रुकावट के यूजर्स के नंबर बंद न हो और 15 तारीख के बाद तक अपने नंबर का इस्तेमाल करते रहे। बता दें, भारत में पिछले कई सालों से लगभग सभी कंपनियों की 4G सर्विस ही इस्तेमाल की जा रही है, जिसमें डाटा का यूज करने में परेशानी न हो।

पिछले साल बंद की थी इन शहरों में सेवा :

बताते चलें, टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया ने पिछले साल 2020 में बेंगलुरु और मुंबई जैसे शहरों में भी अपनी 3G सिम की सर्विस को बंद कर चुकी है। इन शहरों के बाद अब दिल्ली में भी कंपनी अपनी सेवाएं बंद कर देगी। जानकारी के लिए बता दें, जिन Vi यूजर्स को अपना नंबर पोस्ट करवाना हो तो वह अपने किसी भी नजदीकी कस्टमर केयर सेंटर पर जाकर अपनी सिम को 4G में पोर्ट करा सकते हैं। टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के अनुसार, दिल्ली सर्किल में Vi के लगभग एक करोड़ 62 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं, अब इनमें से जितने भी 3G यूजर्स हैं, उन्हें 15 जनवरी तक अपना सिम 4G में पोर्ट करनी होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com