Walmart फिर करने जा रही छंटनी
Walmart फिर करने जा रही छंटनीKavita Singh Rathore -RE

कुछ कंपनियां कर रही फिर छंटनी, Walmart का भी नाम हुआ शमिल

रिटेल दिग्गज अमेरिका की दिग्गज रिटेलर कंपनी 'Walmart' (वॉलमार्ट) ने भी एक बार फिर छंटनी करने का ऐलान किया है। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल यानी अगस्त 2022 में छंटनी का ऐलान किया था।

Walmart Layoff Worker : देश-दुनिया की बड़ी-बड़ी IT कंपनियों से लागातर छंटनी की खबरें सामने आरही हैं। कुछ कंपनियों से तो एक से भी ज्यादा बार कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है। वहीँ, अब भी अलग अलग कंपनियों से छंटनी से जुड़ी रिपोर्ट सामने आई ही रही है। इसी बीच रिटेल दिग्गज अमेरिका की दिग्गज रिटेलर कंपनी 'Walmart' (वॉलमार्ट) ने भी एक बार फिर छंटनी करने का ऐलान किया है। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल यानी अगस्त 2022 में छंटनी का ऐलान किया था।

Walmart फिर करने जा रहा छंटनी :

दरअसल, देश दुनिया में महंगाई तेजी से बढ़ती ही जा रही हैं। इन सबका नतीजा यह हो रहा है कि, कंपनीयों को अपने कर्मचारियों की छंटनी करनी पड़ रही हैं। कोरोना काल के बाद से बहुत से लोगों ने ऑनलाइन शोपिंग का भी रुख किया है। जिसके रिटेल स्टोर्स को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में अमेरिका की दिग्गज रिटेलर कंपनी 'वॉलमार्ट इंक' (Walmart Inc.) ने भी अपने 200 कर्मचारियों की छंटनी कर दी थी। वहीँ, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Walmart ने एक बार फिर छंटनी की घोषणा कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि, Walmart ने अपने कंपनी के वर्कर्स को 90 दिनों का समय देते हुए नई नौकरी की तलाश करने को कह दिया है। इस मामले में कंपनी के एक प्रवक्ता ने मीडिया में जानकारी देते हुए कहा है कि,

'पेड्रिकटाउन, न्यू जर्सी में लगभग 200 श्रमिक और टेक्सास के फोर्ट वर्थ, कैलिफोर्निया के चिनो, फ्लोरिडा के डेवनपोर्ट और पेंसिल्वेनिया के बेथलहम में सैकड़ों अन्य कर्मचारियों को रात्रि और  साप्ताहांत की शिफ्ट में कटौती के कारण छंटनी का सामना करना पड़ा है।'

Walmart के प्रवक्ता

अर्थशास्त्रियों का अनुमान :

Walmart से आई छंटनी की खबर को लेकर कई अर्थशास्त्रियों द्वारा ऐसा अनुमान लगाया गया है कि, 'इस साल अर्थव्यवस्था को मंदी का सामना करना पड़ सकता है।' इस मामले में मार्च में सामने आई एक रिपोर्ट की मानें तो, 'आगामी मंदी की आशंका के कारण खुदरा विक्रेता 2023  में अब तक 17,456 नौकरियों की कटौती कर चुके हैं।'

पनी ने क्यों लिया यह फैसला ?

बताते चलें, 'Walmart' (वॉलमार्ट) को पहले यह फैसला बढ़ती लागत और कमजोर मांग (Weak Demand) के चलते लिया था। जिसके चलते Walmart को अपनी लगभग 200 कॉर्पोरेट नौकरियों को खत्म करने का फैसला किया था। यही कारण था कि, कंपनी अपने कर्मचारियों की छंटनी करने पर मजबूर है। वहीँ, इस बार भी कारण यही माना जा रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com