TikTok को खरीदने Microsoft के साथ आगे आई Walmart

IT सेक्टर की प्रमुख कंपनी Microsoft द्वारा TikTok को खरीदने की खबर सामने आई थी। परंतु अब Microsoft यह डील Walmart के साथ कर सकती है।
Walmart and Microsoft will buy Tiktok
Walmart and Microsoft will buy TiktokKavita Singh Rathore -RE

राज एक्सप्रेस। हाल ही में भारत द्वारा कई चीनी ऐप्स देश में बैन कर दी गई हैं। इन्हीं में चीन की पॉप्युलर वीडियो शेयरिंग ऐप TikTok भी शामिल है। भारत में TikTok के बैन होने के बाद अन्य कई देशों ने भी इस ऐप पर बैन लगा दिया था। ऐप की स्थिति यह हो गयी है कि, TikTok अब बिकने की कगार पर है। हाल ही में IT सेक्टर की प्रमुख कंपनी Microsoft द्वारा TikTok को खरीदने की खबर सामने आई थी। परंतु अब Microsoft यह डील Walmart के साथ कर सकती है।

दोनों कंपनियां मिलकर खरीद सकती हैं TikTok :

दरअसल, अभी तक TikTok को खरीदने के लिए IT सेक्टर की Microsoft कंपनी का नाम सामने आ रहा था, दोनों कंपनियों के बीच इस डील को लेकर बीते कुछ दिनों से बातचीत चल रही है। लेकिन अब इस डील में Walmart कंपनी का नाम भी जुड़ता नजर आरहा है। खबरों के अनुसार, चीनी TikTok कंपनी को खरीदने के लिए अब Walmart ने भी रूचि दिखाई है। अब दोनो कंपनियां एक साथ मिल कर जल्द ही TikTok को खरीद की तैयारी कर रही है।

Walmart का कहना :

TikTok को खरीदने को लेकर चल रही डील को लेकर Walmart कंपनी का कहना है कि, "इस फैसले से दोनों कंपनियों के व्यापार को मजबूती आएगी।" खबरों की मानें तो, Microsoft और Walmart कंपनियां पहले से भी साथ काम कर रही हैं। Walmart कंपनी Microsoft के Azure क्लाउड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती है।

Walmart कंपनी के शेयर :

खबरों के अनुसार, इन दोनों कंपनियों के एक साथ TikTok खरीदने की खबर सामने आने के बाद न्यूयॉर्क में Walmart कंपनी के शेयरों में लगभग 3.6% की बढ़त दर्ज की गई है। कंपनी के शेयर 135.47 डॉलर तक जा पहुंचे।

Microsoft कई देशों में खरीद सकती है TikTok :

बताते चलें, अमेरिका की Microsoft कंपनी कई देशो में TikTok को खरीदने का विचार कर रही है। कंपनी का विचार दुनियाभर के कई देशों जैसे कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी TikTok ऐप को पूरी तरह से खरीदने का है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com