Walmart के बाद अब OYO भी करेगा कर्मचारियों की छँटनी

कुछ समय से लगातार घाटे में चल रही Walmart कंपनी ने अपने कर्मचारी सहित बड़े अध‍िकारियों को नौकरी से निकाल दिया। वहीं, अब OYO भी अपने कर्मचारियों की छँटनी करेगी।
Walmart-OYO Retrenchment
Walmart-OYO RetrenchmentKavita Singh Rathore -RE

हाइलाइट्स :

  • वॉलमार्ट ने नौकरी से निकाला अपने कर्मचारियों को

  • निकाले गए लोगों में वॉलमार्ट डिवीजन के वाइस प्रेसिडेंट भी शामिल

  • OYO कंपनी भी करेगी अपने कर्मचारियों की छँटनी

  • दोनों कंपनियों ने घाटे के चलते यह फैसला लिया

राज एक्सप्रेस। जब से मार्केट में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन आया है तब से लोग पहनने से लेकर खाने-पीने तक का सामान ऑनलाइन मंगवाने लगे हैं, ऐसे में अब होलसेल कारोबार को नुकसान हो रहा है। इसी के चलते बहुत समय से लगातार घाटे में चल रही Walmart (वॉलमार्ट इंडिया) कंपनी ने अपने गुरुग्राम स्थित मुख्यालय में कार्यरत 50 शीर्ष अध‍िकारियों को नौकरी से निकालने का फैसला लिया। कंपनी ने इस बात की जानकारी पिछले हफ्ते आयोजित हुए एक कार्यक्रम के दौरान टाउनहॉल में दी। वहीं, रूम सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी OYO भी अपने कर्मचारियों की छँटनी करने की तैयारी में है। जानिए OYO द्वारा छँटनी करने का मुख्य कारण।

स्टोर के विस्तार पर भी लगाई रोक :

खबरों के अनुसार, साल 2007 से भारत के एक समूह के साथ साझेदारी कर भारत के होलसेल कारोबार में कदम रखने वाली Walmart कंपनी ने अध‍िकारियों को नौकरी से निकालने के साथ ही भारत में होने वाले अपने कई नए स्टोर के विस्तार की योजना पर भी रोक लगा दी है। इतना ही नहीं Walmart कंपनी द्वारा नए स्टोर खोलने को लेकर किये जा रहे काम के लिए भी अपनी रियल एस्टेट टीम को मना कर दिया है। Walmart कंपनी द्वारा निकाले गए इन लोगों में कई डिवीजन के वाइस प्रेसिडेंट तक शामिल थे। वहीं इस छँटनी को लेकर कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि,

'हम अपने यूजर्स को हमेशा नई सेवाएं उपलब्ध करने के लिए नए-नए रास्तों की तलाश में रहते हैं। इसके लिए हमें अपने कॉरपोरेट ढांचे में समीक्षा करने की जरूरत पड़ती है, जिसके द्वारा यूजर्स की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके।'

Walmart प्रवक्ता

OYO भी छँटनी के लिए है तैयार :

रूम्स सेवा उपलब्ध करवाने वाली कंपनी OYO रूम्स कंपनी भी जल्दी ही अपने 1000-1200 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। कंपनी अपने भारत और चाइना में कार्यरत कर्मचारियों की छँटनी करेगी। बताते चलें कि, कंपनी ने अपने चाइना के 12,000 कर्मचारियों में से लगभग 5% और भारत के 10,000 कर्मचारियों में से 12% की छँटनी हाल ही में की थी। वहीं कंपनी अब आने वाले 3-4 महीनों में दोबारा छँटनी करेगी।

OYO द्वारा छँटनी का कारण :

सॉफ्टबैंक द्वारा विजन फंड के जरिए OYO कंपनी में 1.5 बिलियन डॉलर इन्वेस्ट किया गया है। वहीं कंपनी की वर्तमान वैल्‍यू 10 बिलियन डॉलर है। ओयो रूम्स के पास एक लाख से अधिक कमरे हैं। बता दें कि बहुत ही कम समय में इस स्‍टार्टअप को पहचान दिलाने में मुख्य रोल सॉफ्टबैंक का ही है क्योंकि कंपनी को सॉफ्टबैंक का काफी समर्थन मिला है। वहीं कंपनी ने अभी तक सेल्स, सप्लाइ और ऑपरेशन विभाग में छँटनी की है और आगे भी कंपनी के हिसाब से टेक्निकल डेवलपमेंट की वजह से काम कम होने के कारण कंपनी को यह फैसला लेना पड़ा है।

Walmart के स्टोर्स :

आपकी जानकारी के लिए बता दें, पूरे भारत में Walmart के लगभग 21 कैश एंड कैरी स्टोर्स उपलब्ध हैं। यह स्टोर्स बेस्ट प्राइस (Best Price) मॉर्डन होलसेल स्टोर के नाम से पूरे भारत में है, जो देश के कुल 9 राज्यों में हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com