Walmart का छंटनी का ऐलान
Walmart का छंटनी का ऐलानKavita Singh Rathore -RE

Walmart का छंटनी का ऐलान, दिखाया 200 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता

कोरोना काल से अब तक कई कंपनियां छंटनी कर चुकी है। वहीं, अब रिटेल दिग्गज अमेरिका की दिग्गज रिटेलर कंपनी 'Walmart' (वॉलमार्ट) ने भी छंटनी करने का ऐलान किया है।

राज एक्सप्रेस। साल 2020 से दुनिया में कोरोना वायरस की एंट्री के बाद से कई सेक्टर्स का हाल तो मानो ऐसा हो गया है, जैसे उनकी रीढ़ की हड्डी ही टूट गई हो। इन हालातों के चलते कई सेक्टर्स को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा था। तब से दुनियाभर में लगातार छंटनी करने का दौर जारी है। तब से अब तक कई कंपनियां छंटनी कर चुकी है। वहीं, अब रिटेल दिग्गज अमेरिका की दिग्गज रिटेलर कंपनी 'Walmart' (वॉलमार्ट) ने भी छंटनी करने का ऐलान किया है।

Walmart ने की छंटनी :

दरअसल, देशभर की कंपनियों को कोरोना के बाद से ही आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में महंगाई और तेजी से बढ़ती जा रही हैं। इन सबका नतीजा यह हो रहा है कि, लोगों को कंपनी से अपने कर्मचारियों की छंटनी करनी पड़ रही हैं। कोरोना काल के बाद से बहुत से लोगों ने ऑनलाइन शोपिंग का भी रुख किया है। जिसके रिटेल स्टोर्स को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में अमेरिका की दिग्गज रिटेलर कंपनी 'Walmart' (वॉलमार्ट) ने भी अपने 200 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है। इस मामले में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, वॉलमार्ट इंक (Walmart Inc.) ने अपने लगभग 200 कॉर्पोरेट नौकरियों को खत्म (Jobs Cut) करने का फैसला किया है।

कंपनी ने क्यों लिया यह फैसला ?

बताते चलें, 'Walmart' (वॉलमार्ट) को इन दिनों बढ़ती लागत और कमजोर मांग (Weak Demand) का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते Walmart को अपनी लगभग 200 कॉर्पोरेट नौकरियों को खत्म करने का फैसला लेना पड़ा। यही कारण है कि, कंपनी अपने कर्मचारियों की छंटनी करने पर मजबूर है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि, उसने यह कदम कंपनी के मजबूत भविष्य और कंपनी की स्थिति को बेहतर बनाने के मकसद से उठाया है। बता दें, Walmart ने अपने डिलीवरी और मर्चेंडाइजिंग विभाग से जुड़े कर्मचारियों की छंटनी की है।

कंपनी ने ईमेल से दी जानकारी :

बताते चलें, कंपनी ने अपने कर्मचरियों को छंटनी की जानकारी देने के लिए ईमेल भेजे थे। कंपनी ने अपने ईमेल में कहा है कि, 'हम अपने स्ट्रक्चर को अपडेट कर रहे हैं और एक मजबूत भविष्य के लिए कंपनी को स्पष्टता और चुनिंदा भूमिकाए विकसित कर रहे हैं।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com