Flipkart के शेयर बेच कर Walmart ने जुटाए 10 बिलियन डॉलर

अमेरिकी कंपनी Walmart ने गोल्डमैन सैक्स को अपनी भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart इकाई की शुरुआती शेयर बेच कर 10 बिलियन डॉलर की रकम जुटाई है। बता दें, 'Flipkart' जल्द ही IPO लाने की योजना बना रही है।
Walmart raised $ 10 billion by selling Flipkart shares
Walmart raised $ 10 billion by selling Flipkart sharesSyed Dabeer Hussain -RE

राज एक्सप्रेस। अमेरिकी कंपनी 'Walmart' (वॉलमार्ट) के स्वामित्व वाली भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी 'Flipkart' (फ्लिपकार्ट) भी अपना IPO लाने की योजना बना रही है। जिसके लिए वॉलमार्ट कंपनी ने तैयारी शुरू कर दी है। इस तैयारी के तहत Walmart ने IPO के लिए गोल्डमैन सॉक्श को कंसल्टेंट नियुक्त किया है। वहीं, आज Walmart ने गोल्डमैन सैक्स को Flipkart के शुरुआती शेयर की बिक्री कर डॉलर जुटाए हैं।

Walmart ने जुटाए डॉलर :

दरअसल, Walmart ने गोल्डमैन सैक्स को अपनी भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart इकाई की शुरुआती शेयर बेच कर 10 बिलियन डॉलर की रकम जुटाई है। वहीं, कंपनी का लक्ष्य Flipkart के IPO के माध्यम से बाजार से 10 अरब डॉलर (लगभग 75 हजार करोड़ रुपये) की रकम जुटाने का है। इस बारे में Flipkart कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया है कि, 'IPO हमेशा Flipkart की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा रहा है। हालांकि वर्तमान में हमारा फोकस टेक्नोलॉजी के जरिए भारत में विकास और डेमोक्रेटाइजिंग कॉमर्स पर है। Flipkart के लिए निवेश के लिए सबसे बड़े क्षेत्र टेक्नोलॉजी, आपरेशंस और नई क्षमताओं में बने रहेंगे।'

Flipkart का अधिग्रहण :

जानकारी के लिए बता दें, Walmart ने Flipkart का अधिग्रहण साल 2018 में किया था और उसी साल के अंत में घोषणा कर जानकारी दी थी कि, 'वह 4 सालों में Flipkart को सार्वजनिक बना सकती है। इससे साफ़ समझ आता है कि, Walmart काफी समय से तैयारी कर रही थी। बताते चलें, इसी साल सितंबर में Flipkart के अगले साल यानि 2021 में अपना IPO लाने की बात सामने आई थी। वर्तमान में सामने आरही खबरों के अनुसार, Walmart इस IPO के जरिए Flipkart में अपनी 25% हिस्सेदारी बेच सकती है। बताते चलें, Walmart और Flipkart के बीच अधिग्रहण की डील 1600 करोड़ डॉलर में हुई थी। इस साल जुलाई में Flipkart ने Walmart से एक फ्रेश फंडिंग में 1.2 अरब डॉलर जुटाए हैं।

Flipkart में हिस्सेदारी :

Flipkart का कहना है कि, 'ये अगले साल की शुरुआत में करीब 50 बिलियन के मूल्यांकन पर सार्वजनिक हो सकता है।' वर्तमान में Walmart की Flipkart में 82.3% हिस्सेदारी है। जबकि 5.21% चाइनीज टेंशेंट के पास है। इसके अलावा फाउंडर बिनी बंसल के पास 1.45% हिस्सेदारी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com