विवादों से छुटकारा पाने के लिए Whatsapp ने नई पॉलिसी को लेकर बदला अपना मन

Whatsapp को लेकर उठ रहे सवालों और विवादों से छुटकारा पाने के लिए कंपनी ने फिलहाल नई पॉलिसी को लेकर अपना मन बदल लिया है और अपनी पॉलिसी को अभी लागू करने का इरादा भी त्याग दिया है।
विवादों से छुटकारा पाने के लिए Whatsapp ने नई पॉलिसी को लेकर बदला अपना मन
विवादों से छुटकारा पाने के लिए Whatsapp ने नई पॉलिसी को लेकर बदला अपना मनSyed Dabeer Hussain - RE

Whatsapp New Privacy : दुनियाभर में इस्तेमाल होने वाली लोगों की लोकप्रिय ऐप WhatsApp अपनी नई पॉलिसी के चलते दिन प्रति दिन मुश्किलों से घिरती जा रही है। इतना ही नहीं इसी के चलते WhatsApp को लेकर विवाद भी बढ़ते जा रहे थे। इस पॉलिसी के चलते ही यूजर्स Whatsapp को अनइंस्टाल तक करते जा रहे हैं। साथ ही Whatsapp को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इस सब विवादों से छुटकारा पाने के लिए कंपनी ने फिलहाल अपना मन बदल लिया है।

कंपनी ने फिलहाल बदला अपना मन:

दरअसल Whatsapp की नई पॉलिसी के तहत कंपनी का कहना था कि, वह यूजर्स का डाटा अपनी मर्जी से एक्सेस कर सकती है और यह नई पॉलिसी 8 फरवरी 2021 से लागू होने वाली थी, लेकिन Whatsapp ने फ़िलहाल इस अपडेट को आगे बढ़ाने का मन बना लिया है और अभी नई पॉलिसी को एक्सेप्ट न करने वालो का भी अकाउंट 8 फरवरी को बंद नहीं होगा। यानी कि, कंपनी अब अपनी इस पॉलिसी को 15 मई तक लागू करेगी। कंपनी को ऐसा लग रहा है कि, शायद इस पॉलिसी को अपनाने के लिए कंपनी ने यूजर्स को बहुत कम समय दिया था इसलिए वह इसे समझ नहीं पा रहे थे, लेकिन अब पॉलिसी का समय आगे बढ़ाने से यूजर्स को उसे समझने का टाइम मिल जाएगा।

Facebook का कहना :

इस मामले में Whatsapp का मालिकाना हक़ रखने वाली कंपनी Facebook का कहना है कि, 'ऐप के नए अपडेट को लेकर लोगों को काफी गलतफहमी है, जिसके चलते फिलहाल नए अपडेट को रोक दिया गया है।' इस मामले में कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्टभी पोस्ट किया है। कंपनी ने अपने ब्लॉग में कहा है, ‘हम उस तारीख को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसमें यूजर्स से पॉलिसी और शर्तें पढ़ने और उन्हें स्वीकार करने को कहा जाएगा। 8 फरवरी को किसी का अकाउंट डिलीट या सस्पेंड नहीं किया जाएगा। हम अपनी प्राइवेसी और सुरक्षा पॉलिसी को लेकर स्पष्ट जानकारियां देंगे और लोगों के बीच फैले भ्रम को दूर करेंगे। इसके बाद कंपनी धीरे-धीरे लोगों से नई पॉलिसी पर उनकी राय लेगी। इसके लिए 15 मई तक का समय तय किया गया है।'

Whatsapp के लिए चिंता का कारण :

वहीं, Whatsapp के लिए चिंता का सबसे बड़ा कारण यह भी था कि, उसके यूजर्स उसे छोड़ कर अन्य उसके जैसी दूसरी ऐप्स जैसे सिग्नल और टेलीग्राम पर शिफ्ट होने लगे हैं। यही वजह है कि, Whatsapp ने अपने यूजर्स को भरोसा दिलाने की कोशिश करते हुए कहा ही कि, ‘नए अपडेट के बाद लोगों के पास कई ऑप्शन होंगे। आपको सिर्फ एक बिजनेस को मैसेज करना होगा और आपको बेहद पारदर्शी तरीके से यह समझाया जाएगा कि वॉट्सऐप आपके डेटा का इस्तेमाल कैसे करता है। मौजूदा समय में कम ही लोग Whatsapp के जरिए खरीदारी करते हैं, पर भविष्य में ऐसे लोगों की संख्या बढ़ने वाली है और यह अच्छा है कि, लोग अभी से इन चीजों को लेकर जागरूक हैं। यह अपडेट किसी भी तरह से हमें आपका डेटा फेसबुक के साथ शेयर करने की अनुमति नहीं देता।’

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com