नवंबर 2021 में थोक महंगाई दर रही कुछ इस प्रकार

नवंबर 2021 में देश में थोक महंगाई दर (WPI) आसमान छूती हुई नजर आरही है। बता दें इस बात का अंदाजा भारत सरकार द्वारा 'थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति (WPI) के आंकड़े जारी किए गए हैं।
नवंबर 2021 में थोक महंगाई दर रही कुछ इस प्रकार
नवंबर 2021 में थोक महंगाई दर रही कुछ इस प्रकारSocial Media

राज एक्सप्रेस। वैसे तो नया साल हर देश के लिए अच्छा होना चाहिए, लेकिन कोरोना वायरस के चलते सभी देशों के लिए साल 2021 काफी बुरा साबित हो रहा है। ऐसा ही कुछ हाल भारत का भी है। भारत में इस साल महंगाई इस कदर बढ़ी है न कि, इस साल का एक भी महीना ऐसा नहीं बिता है जो कुछ कास रहा हो। इसी बीच नवंबर 2021 में देश में थोक महंगाई दर (WPI) आसमान छूती हुई नजर आरही है। बता दें इस बात का अंदाजा भारत सरकार द्वारा 'थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति (WPI) के आंकड़े जारी किए गए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक, थोक महंगाई दर (WPI) नवंबर 2021 में दोहरे अंकों में दर्ज की गई।

देश की थोक महंगाई दर :

भारत में इस साल 2021 के नवंबर माह में थोक महंगाई दर बढ़कर रिकार्ड 14.23% पर जा पहुंची है। जबकि जबकि पिछले साल यानी 2020 के नवंबर में यह आंकड़ा 2.29% का था। अक्टूबर में यह दर 12.54% थी। जबकि, अक्टूबर 2021 में थोक महंगाई दर ऋणात्मक 3.06% थी। जो नवंबर में बढ़कर 6.70% पर पहुंच गयी। बता दें, देश में महंगाई दर बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा योगदान खाद्य पदार्थाें के साथ ही खनिज तेल, धातुओं, कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में रही जबरदस्त तेजी का है। क्योंकि, बीते महीनों में इन सभी की कीमतों में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है और यही महंगाई बढ़ने का कारण है। बता दें, यह आंकड़े वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा आज जारी किए गए हैं।

अन्य महंगाई दर :

इस साल नवंबर 2021 में प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई 5.57% तक बढ़ी है। जबकि, ईधन एवं ऊर्जा समूह की महंगाई में भी 5.61% तक कि बढ़त दर्ज कि गई है। वहीँ, विनिर्मित वस्तुओं की महंगाई कि बात करें तो, इनमें मामूली सी बढ़त दर्ज कि गई है जो कि, 0.89% तक की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co