Xiaomi ने भारत में लांच किये Redmi Note 9 की सीरीज के स्मार्टफोन्स

Xiaomi कंपनी ने आज भारत में अपने 2 और नए स्मार्टफोन लांच कर दिए हैं। Xiaomi ने अपने यह 2 नए स्मार्टफोन को Redmi Note 9 pro और Redmi Note 9 pro Max के नाम से लांच किए हैं।
Xiaomi launched Redmi Note 9 series smartphones in India
Xiaomi launched Redmi Note 9 series smartphones in IndiaRedmi India Twitter Page

राज एक्सप्रेस। चाइना की कंपनी Xiaomi के स्मार्टफोन भारत में आज काफी तेजी से बिक रहे हैं। वही कंपनी ने आज भारत में अपने 2 और नए स्मार्टफोन लांच कर दिए हैं, Xiaomi ने अपने यह 2 नए स्मार्टफोन को Redmi Note 9 pro और Redmi Note 9 pro Max के नाम से लांच किया है। पिछले कुछ समय से प्रकोप के चलते कंपनियां अपने स्मार्टफोन की लांचिंग ऑफलाइन न करते हुए ऑनलाइन कर रही है। इसी रह पर चलते हुए Xiaomi ने भी इन दोनों फोन की लॉन्चिंग ऑनलाइन की है। बताते चलें कि, Redmi Note 9 की सीरीज Redmi Note 8 की सीरीज का अपग्रेडेड वर्जन हैं।

Redmi Note 9 की लांच की जानकारी :

Redmi Note 9 की सीरीज के दोनों ही फोन में पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर सिस्टम मौजूद है। इसके अलावा दोनों फोन में फास्ट चार्जिंग और ज्यादा समय तक चलने वाली बड़ी बैटरी दी गई है। इन फोन की लांचिंग के चलते ही आज सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर #NewRedmiNote ट्रेंड करता नजर आ रहा था। दरअसल, कंपनी ने इन फोन की लांचिंग की जानकारी ट्वीटर द्वारा अपने Redmi India के अकाउंट से ही दी थी।

Redmi Note 9 pro के फीचर्स :

Redmi Note 9 pro में कंपनी ने 6.67 इंच का फुल HD प्लस डिस्प्ले दिया है।

  • फोन में 4 रियर कैमरे मौजूद हैं, इनमें निम्नलिखित कैमरे दिए गए हैं।

    1. पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का

    2. दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड

    3. तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस

    4. चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर

  • इनके अलावा फोन में सेल्फी लेने के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

  • फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया है।

  • फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मौजूद है।

  • कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें

  • फोन में भारतीय नेविगेशन सिस्टम नाविक का भी सपोर्ट है।

  • Redmi Note 9 pro में 5020 mah की बैटरी दी गई है। इसके साथ कंपनी 18 वॉट का फास्ट चार्जर बॉक्स देगी।

  • फोन की RAM की बात करें तो इसमें 2 मॉडल हैं जिसमें

  1. पहला 4 GB RAM और 64 GB स्टोरेज

  2. दूसरा 6 GB RAM और 128 GB स्टोरेज

Redmi Note 9 pro की कीमत :

कंपनी ने Redmi Note 9 pro के 4 GB RAM और 64 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 6 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी है।

Redmi Note 9 pro Max के फीचर्स :

  • Redmi Note 9 pro Max के लगभग फीचर्स Redmi Note 9 pro की तरह ही दिए गए हैं बस इसके कैमरे में कुछ बदलाव किये गए हैं।

    1. पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का

    2. दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड

    3. तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस

    4. चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर

  • इनके अलावा फोन में सेल्फी लेने के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

  • Redmi Note 9 pro Max में 5020 mah की बैटरी दी गई है। इसके साथ कंपनी 33 वॉट का फास्ट चार्जर बॉक्स देगी।

  • इस फोन में भारतीय नेविगेशन सिस्टम नाविक का भी सपोर्ट दिया गया है।

Redmi Note 9 pro Max की कीमत :

कंपनी ने Redmi Note 9 pro Max के 4 GB RAM और 64 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये, 6 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com