YouTube ने लांच की  Tiktok जैसी अलग से नई ऐप 'Shorts'
YouTube ने लांच की Tiktok जैसी अलग से नई ऐप 'Shorts' Syed Dabeer Hussain - RE

YouTube ने लांच की Tiktok जैसी अलग से नई ऐप 'Shorts'

भारत में Tiktok बैन होने के बाद YouTube ने अपने ही प्लेटफॉर्म पर एक नया Shorts नाम का फीचर इंटरड्यूस किया था, जो Tiktok की तरह ही है। अब YouTube ने अपने इस फीचर Shorts का एक अलग ऐप लांच कर दी है।

राज एक्सप्रेस। यदि आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YouTube का इस्तेमाल करते हैं तो अब आपको पता होगा भारत में Tiktok बैन होने के बाद YouTube ने अपने ही प्लेटफॉर्म पर एक नया Shorts नाम का फीचर इंटरड्यूस किया था जो Tiktok की तरह ही है। दरअसल, भारत में जबसे Tiktok बैन हुआ है तब से भारत में कई लोग Tiktok को बहुत मिस कर रहे थे। जिसके बाद कई ऐप्स में अपने प्लेटफॉर्म पर Tiktok जैसे फीचर इंटरड्यूस किए थे। वहीं, अब YouTube अपने इस फीचर Shorts का एक अलग ऐप लांच कर दी है।

YouTube लांच करेगी नई ऐप :

दरअसल, शार्ट वीडियो बनाना पसंद करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए पहले YouTube ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर 'Shorts' इंटरड्यूस किया था। जो कि बिलकुल Tiktok की तरह चलता है। वहीं, अब कंपनी इसे एक अलग ऐप के रूप में लांच करने की तैयारी में जुटी हुई है। इस बारे जानकारी दुनियाभर में बहुचर्चित कंपनी Google ने आज अपने गूगल फॉर इंडिया (Google For India) इवेंट में दी। कंपनी ने बताया है कि, YouTube ने Shorts (शॉर्ट्स) के लिए एक अलग से ऐप लॉन्च कर दी है। इसमें अनेकों फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने है क्योंकि, अब तक यूजर्स सिर्फ यू-YouTube की मेन ऐप में ही छोटे वीडियोज़ का लुफ्त उठा पा रहे थे।

अलग से शेयर हो सकेगी वीडियो :

YouTube के यूजर्स जो Shorts पर वीडियो बनाते थे, वह अब तक जब भी किसी को वीडियो शेयर करते थे। तो उन्हें लिंक शयर करना पढ़ती थी, लेकिन अब जब Shorts की अलग से ऐप लांच हो गई है तो इससे यूजर्स छोटे वीडियो शूट करके डायरेक्ट शेयर कर सकते हैं। बता दें, इस पर अधिकतम 60 सेकेंड तक की समय सीमा के वीडियो बनाये जा सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने अपने एक और अन्य फीचर को लांच करने की जानकारी दी है। इस फीचर की मदद से यूजर्स सर्च की हुई जानकारी को तेज आवाज में सुन सकेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com