YouTube बनने जा रहा शॉपिंग हब, यूजर्स कर सकेंगे शॉपिंग

Amazon और Flipkart को टक्कर देने लिए Google कंपनी अपने वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube को शॉपिंग हब बनाने की तैयारी में जुटी है। 'YouTube' के 'शॉपिंग हब'बनने के बाद आप 'YouTube' से भी शॉपिंग कर सकेंगे।
YouTube will become Shopping Hub
YouTube will become Shopping HubSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। दुनियाभर में बहु चर्चित शोपिंग साइट्स Amazon और Flipkart को टक्कर देने लिए बहु चर्चित Google कंपनी अपने वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube को शॉपिंग हब बनाने की तैयारी में जुटी है। आपको सुनकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है कि, दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो साइट 'YouTube' के 'शॉपिंग हब' (YouTube Shopping Hub) बनने के बाद आप 'YouTube' से भी शॉपिंग कर सकेंगे।

YouTube प्लेटफार्म बनेगा शॉपिंग हब :

दरअसल, कोरोना के चलते Google का मार्केटिंग बजट भी काफी गड़बड़ाया है। कंपनी को सबसे ज्यादा नुकसान ट्रैवल और फिजिकल रिटेल सेक्टर में उठाना पड़ा है। ऐसे में इस नुकसान की भरपाई करने के लिए कंपनी नए-नए विचार मन में ला रही है। इसी का नतीजा यह है कि, Google कंपनी ने अपने YouTube प्लेटफार्म को शॉपिंग का बड़ा हब बनाने की तैयारियां जोरों से कर रही है। इसका फायदा कंपनी के साथ ही यूजर्स को भी होगी। यूजर्स YouTube पर देख रहे कपड़े, खिलौने, गैजेट्स और अन्य प्रोडक्ट को ऑनलाइन खरीदने के लिए वहीं पर सिलेक्ट कर सकेंगे।

YouTube पर जुड़ेगा जल्द नया फीचर :

बताते चलें, YouTube पर हाल ही में एक नया फीचर शार्ट जुड़ा है जो बिल्कुल Tiktok वीडियो की तरह काम करता हैं। वहीं अब YouTube पर जल्द ही यह फीचर भी नजर आएगा। इसके लिए कंपनी ने सभी क्रिएटर्स को YouTube सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके अपनी क्लिप में प्रोडक्ट फीचर को टैग और ट्रैक करने को कहा है। ऐसा होने के बाद कंपनी डाटा को एनालिटिक्स और शॉपिंग टूल को Google की पैरेंट्स कंपनी से लिंक कर देगी।

कैसे कर सकेंगे शॉपिंग :

कंपनी YouTube पर प्रोडक्ट की वीडियो कैटेगरी अलग से तैयार करेगी। इस कैटेगरी में कई प्रोडक्ट लिस्ट किए जाएंगे जिनकी बिक्री की जा सकेगी। यूजर्स जब भी किसी प्रोडक्ट को खरीदना चाएंगे तुरंत कस्टमर QR प्रोडक्ट कैटेगरी की लिंक पर क्लिक करके उसे तुरंत ही खरीद सकेंगे। इसके अलावा कंपनी इसके लिए अन्य तरीका अपनाने के लिए Shopify Inc की टेस्टिंग भी कर रही है।

YouTube प्रवक्ता ने बताया :

YouTube प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, कंपनी शॉपिंग फीचर की टेस्टिंग कर रही है। जिन प्रोडक्ट को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा उन पर निर्माता का कंट्रोल होगा। फिलहाल कंपनी इसे एक प्रयोग के तौर पर देख रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com