पिछले 24 घंटे में मिले 5.37 लाख केस
पिछले 24 घंटे में मिले 5.37 लाख केस सांकेतिक चित्र

दुनियाभर में तेजी से कोरोना का विस्फोट, पिछले 24 घंटे में मिले 5.37 लाख केस

दुनिया के कई देशों में तेजी से कोरोना का विस्फोट हो रहा है, जिससे तेजी से संक्रमण फैलता जा रहा है और पिछले 24 घंटे में लाखों केस मिले है। यहां देखें किस देश में मिले कितने केस...

दिल्‍ली, भारत। कोरोना वायरस ने फिर अपनी डरावनी चाल चलकर दुनियाभर को जकड़ रहा है, चीन में कोरोना से मचे कोहराम व तेजी से बढ़ते मामलों के बीच अब अमेरिका और जापान में भी कोरोना के मरीजों की तादाद बढ़ रही है और दुनियाभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के लाखों के करीब नए मामलों की पुष्टि हुई है।

पिछले 24 घंटे में मिले 5.37 लाख केस :

दुनिया के कई देशों में तेजी से कोरोना का विस्फोट हो रहा है, जिससे तेजी से संक्रमण फैलता जा रहा है। ऐसे में अब कोरोना के आंकड़ों पर नजर रखने वाली संस्था worldometer के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में दुनिया भर में 5.37 लाख कोरोना के केस मिले हैं। तो वहीं, कोरोना के कारण 1,396 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा अब तक दुनियाभर में कोरोना के 659497698 केस मिल चुके हैं। साथ ही 20 करोड़ एक्टिव केस हैं।

अमेरिका में ज्यादा केस आए :

बताया जा रहा है कि, अमेरिका में एक दिन में 50 हजार से ज्यादा केस आए हैं, जबकि जापान में सबसे ज्यादा केस मिले हैं। चीन के कई शहर के हालात खराब हो गए, अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए जगह नहीं बची है।

  • जापान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.06 लाख केस मिले हैं, वहीं 296 लोगों की मौत हुई।

  • अमेरिका में भी 50 हजार से ज्यादा केस मिले हैं, जबकि 323 लोगों की मौत हुई है।

  • इसके अलावा दक्षिण कोरिया में 88,172 केस मिले हैं।

  • फ्रांस में 54,613 और ब्राजील में 44415 केस मिले हैं।

  • ब्राजील में महामारी कोरोना की चपेट में आने से 197 लोगों की मौत हुई है।

आंकड़े छिपा रहा है चीन :

तो वहीं, चीन लगातार आंकड़े छिपा रहा है। ऐसे में WHO के इमरजेंसी चीफ डॉ. माइकल रेयान का कहना है कि, ''चीन में कोरोना के कम केस रिपोर्ट हो रहे हैं, लेकिन वहां ICU भरे पड़े हैं। चीन को सही जानकारी देनी चाहिए। चीन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में बुधवार को 3,030 केस मिले हैं। जबकि किसी की जान नहीं गई है।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com