भोपाल में कोरोना आउट आफ कंट्रोल, लगातार बढ़ रही मौतें

भोपाल, मध्यप्रदेश : प्रदेश में पहली बार 1 दिन में 8998 केस, 40 मौतें, 7 दिन में बढ़ गए 17 हजार से ज्यादा एक्टिव केस। अब हर 100 जांचो में 19 लोग कोरोना संक्रमित।
भोपाल में कोरोना आउट आफ कंट्रोल, लगातार बढ़ रही मौतें
भोपाल में कोरोना आउट आफ कंट्रोल, लगातार बढ़ रही मौतेंSyed Dabeer-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहली बार एक दिन में 46, 526 सैंपल में से 8,998 पॉजिटिव केस मिले। पहली लहर में इतने केस 3 महीने से भी ज्यादा समय में मिले थे। प्रदेश में पहला कोरोना केस 18 मार्च 2020 को जबलपुर में मिला था। इसके बाद 4 जुलाई 2020 को कुल 8,996 केस आए थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दूसरी लहर में कोरोना की रफ्तार कितनी खतरनाक है।

स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 12 अप्रैल को सरकारी रिकार्ड में 40 मौतें दर्ज की गईं। इसमें सबसे अधिक इंदौर और ग्वालियर में छह-छह और भोपाल में पांच मौतें हुईं। जबलपुर में चार मरीजों ने दम तोड़ा है। छोटे शहरों में भी मौतें बढऩे लगी हैं। रतलाम में तीन और देवास व आगर मालवा में दो-दो लोग कोरोना की जंग हार गए। प्रदेश में कोरोना से अब तक 4,261 लोगों की मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ज्यादा 8,998 संक्रमित मिले हैं। इसी तरह भोपाल में रिकॉर्ड 1456, इंदौर में 1552, ग्वालियर में 576 और जबलपुर में 552 पॉजिटिव केस मिले हैं। उज्जैन में 317 और बड़वानी में 237 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 19 शहर ऐसे हैं, जहां 12 अप्रैल को 100 से 200 केस आए।

गहराते कोरोना संकट के चलते अस्पतालों में इंतजाम कम पडऩे लगे हैं। हालांकि सरकार दावा कर रही है कि प्रदेश में 1 लाख बेड की व्यवस्था की जा रही है। ऑक्सीजन और दवा की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। अब सरकार मरीजों के होम आइसोलेशन पर ज्यादा फोकस कर रही है। प्रदेश में कोरोना का प्रदेश में एक्टिव केस 43,000 के पार हो चुके हैं। 12 अप्रैल को पॉजिटिवटी रेट 19 प्रतिशत पहुंच गया। 6 अप्रैल को यह दर 12 प्रतिशतत थी। यानी सात दिन में यह सात प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक पॉजिटिविटी रेट तीन प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com