भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश की राजधानी में कोरोना की बढ़ती तेज रफ्तार से आंकड़ा बढ़ रहा है वहीं आज भोपाल में 200 से ज्यादा आये केसों ने होश उड़ा दिए हैं। बता दें कि प्रदेश में बढ़ते मामले को लेकर लापरवाही का ही परिणाम है कि रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों में अब मरीज मिलना शुरु हो गए हैं। राजधानी भोपाल में अनलॉक 4 के बीच सब कुछ खुलने के बाद कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है।
भोपाल में आज मिले 265 नए पॉजिटिव मरीज :
मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश की राजधानी में एक सप्ताह में दूसरी बार 265 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बता दें कि भोपाल में तेजी से कोरोना वायरस ने तांडव मचा रखा है। वही अब भोपाल में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। वही शनिवार को सुबह वित्त मंत्री के ओएसडी सतीशचंद्र दुबे की कोरोना से मौत हो गई। वह चिरायु अस्पताल में भर्ती थे।
सितंबर के आखिरी तक आंकड़ा 20 हजार के करीब होगा :
नए संक्रमित मरीज में राजभवन में फिर से 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं नेशनल लॉ एकेडमी में चार लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं बसपा विधायक रामबाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नेशनल लॉ एकेडमी से चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जहांगीराबाद स्थित पुरानी जेल 5 लोग, साकेत नगर से 11 लोग, एमपीनगर से 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीयू परिसर होशंगाबाद रोड से 3 लोग निकले संक्रमित पाए गए हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए माना जा रहा है कि सितंबर के आखिर तक आंकड़ा 20 हजार के करीब होगा।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का संक्रमण रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीं राजधानी भोपाल में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13210 हो गई है। वहीं अब तक 10825 मरीज स्वस्थ होकर घर रवाना हो गए हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक 321 की मौत हो गई है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।