9 दिन में मिले 63 कोरोना के नए मरीज
9 दिन में मिले 63 कोरोना के नए मरीजSyed Dabeer Hussain - RE

Bhopal : 9 दिन में मिले 63 कोरोना के नए मरीज

भोपाल, मध्यप्रदेश : बढ़ रही है संक्रमण फैलने की गति। जांच संख्या में कमी आई, 13 दिसंबर को सिर्फ 3944 सैंपल, कोरोना जांच रिपोर्ट में सात नए मरीज पाए गए हैं।

भोपाल, मध्यप्रदेश। 13 दिसंबर को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में सात नए मरीज पाए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग पात्र आबादी को दोनों डोज लगाने के लक्ष्य के करीब पहुंच गया है। यह सब ठीक है लेकिन जांच में कमी आई है। 13 दिसंबर को कुल 3944 सैंपल ही लिए गए है, जबकि अब तक लगभग पांच हजार से अधिक जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे थे। बीतें 09 दिन में कुल 63 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

जिले में अक्टूबर माह के बाद से ही कोरोना संक्रमण फैलाने की गति तेज हो गई थी। दिसंबर माह में एक दिन में कोरोना मरीजों की संख्या 20 से अधिक तक जा पहुंची। बीतें कुछ दिनों से 10 से कम ही मरीज पाए जा रहे हैं। हलांकि इससे यह नहीं समझा जाना चाहिए कि कोरोना संक्रमण के फैलाने का खतरा टल गया या समाप्त हो रहा है। अभी भी नागरिकों द्वारा की जा रही लापरवाही संक्रमण को फैलाने में सहायक हो सकती है। सार्वजानिक स्थानों पर नागरिक बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। यहां तक कि अस्पताल, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर भी मास्क नहीं लगाया जा रहा है।

09 दिन में 63 नए कोरोना मरीज पाए गए :

  • 13 दिसंबर - 07

  • 12 दिसंबर - 09

  • 11 दिसंबर - 06

  • 10 दिसंबर - 07

  • 09 दिसंबर - 08

  • 08 दिसंबर - 05

  • 07 दिसंबर - 07

  • 06 दिसंबर - 06

  • 05 दिसंबर - 08

कोरोना संक्रमण की स्थिति :

  • अब तक पॉजिटिव - एक लाख 23 हजार 795

  • कोरोना मुक्त हुए - एक लाख 22 हजार 719

  • कुल कोरोना मरीज मौत - एक हजार तीन

  • वर्तमान एक्टिव केस - 72

  • होम आईसोलेशन - 41

  • अस्पताल में भर्ती - 31

अब तक हुआ टीकाकरण :

  • कुल डोज - 38,02,611

  • डोज पहला - 20,64,268

  • डोज दूसरा - 17,38,343

  • 13 दिसंबर - 10, 724 (दोनों डोज)

  • पुरूष - 20, 82, 344 (दोनों डोज)

  • महिला - 17,19,350 (दोनों डोज)

  • कोविशिल्ड - 33,63,537

  • कोवैक्सीन - 4,36,1523

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com