Bhopal : सावधान! महज चार दिन में 220 नए कोरोना संक्रमित

भोपाल, मध्यप्रदेश : कोरोना ने एक बार फिर अपनी दहशत दिखाना शुरू कर दी है, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 19 से 23 जुलाई तक 220 नए कोरोना संक्रमित पाए गए है।
सावधान! महज चार दिन में 220 नए कोरोना संक्रमित
सावधान! महज चार दिन में 220 नए कोरोना संक्रमितSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। राजधानी में कोरोना संक्रमण फैलाने की गति अब समान्य से कहीं अधिक हो रही है, इससे बेखबर लोग कोरोना प्रॉटोकाल को भूलकर लापरवाही कर रहे है। संक्रमण फैलाने की गति को गंभीरता से नहीं लिया गया तो फिर हालात नियंत्रण से बाहर होने की संभावना है, हालांकि जिम्मेदार अब भी स्थिति को सामान्य बता रहे है और कोई पहल नहीं की जा रही है। संक्रमण की गति का अंदाजा बीते चार दिन में मिले 220 नए मरीजों की संख्या से लगाया जा सकता है। दूसरी ओर जिलें में टीकाकरण निर्धारित लक्ष्य से अधिक 46 लाख 90 हजार से अधिक दोनों डोज लगाए जा चुकें है। एहतियाती डोज एक लाख 63 हजार 596 लोगों ने लगवाए है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब एहतियाती डोज लगवाने वालों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है।

कोरोना ने एक बार फिर अपनी दहशत दिखाना शुरू कर दी है, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 19 से 23 जुलाई तक 220 नए कोरोना संक्रमित पाए गए है। 23 जुलाई तक जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 290 बताई गई है। राहत की बात यह है कि सक्रिय मरीजों में केवल दस मरीजों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कलेक्टर ने एहतियाती डोज लगवाने अपील की :

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सभी पात्र नागरिकों से एहतियाती डोज लगवाने की अपील की है, जिले में कुल 46 लाख 90 हजार 60 डोज लगाए गए है। जिसमें पहला डोज 23,58,936 और दूसरा डोज 2 लाख 67 हजार 528 लगाए है। अब तक एहतियाती डोज 1 लाख 63 हजार 596 लोगों ने ली है। दोनों डोज लगावाने के 6 माह बाद एहतियाती डोज लगवाया जा सकता है। पात्र नागरिकों को एहतियाती डोज लगवाने के लिए संदेश भेजे जा रहे हैं।

कोरोना संक्रमण की बढ़ती गति :

  • 23 जुलाई को 45 मरीज मिले

  • 22 जुलाई को 67 मरीज मिले

  • 20 जुलाई को 61 मरीज मिले

  • 19 जुलाई को 47 मरीज मिले

कुल सक्रिय मरीज : 290

अस्पाताल में भर्ती : 10

जिले में टीकाकरण की स्थिति :

  • रविवार : 105 दोनों डोज

  • कुल डोज : 46,90,060

  • डोज पहला : 23,58,936

  • डोज दूसरा : 21,67,528

  • एहतियाती डोज : 1,63,596

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co