MP कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटे में 2041 नए केस मिले- 20 लोगों की हुई मौत

मध्यप्रदेश में रोजाना आने वाले खतरनाक संक्रमण के मामलों में तेजी का सिलसिला बरकरार है, कोविड-19 के 2,041 नए मामले मिले, अब तक संक्रमित पाए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 130088 हो गई।
MP कोरोना अपडेट
MP कोरोना अपडेट Syed Dabeer-RE

मध्यप्रदेश। प्रदेश में अब कोरोना वायरस में भयानक रूप ले चुका है। प्रदेशभर में कोने-कोने में कोरोना महामारी का हाहाकार जबरदस्‍त है, ये कोरोना वायरस बड़ी तादाद में लोगों को अपना शिकार बना रहा है, जिससे प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या में बम्पर बढ़त हो रही है। बता दें कि प्रदेश में बढ़ते मामले को लेकर लापरवाही का ही परिणाम है कि रोजाना तेजी से नए मरीज मिल रहे हैं। प्रदेश में अनलॉक 5 के बीच सब कुछ खुलने के बाद कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है।

प्रदेश में गुरुवार को सामने आए 2,041 नए मामले

मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश में गुरुवार को कोविड-19 के 2,041 नए मामले सामने आए हैं। जिससे अब तक कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 130088 हो गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 20 और व्यक्तियों की मौत हो गई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2336 हो गई।

कोरोना की समीक्षा करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में मृत्यु दर व एक्टिव मरीजों में निरंतर कमी आ रही है। पिछले 15 दिनों में मृत्यु दर एक फीसदी है। पिछले चार दिन में एक्टिव मरीज भी दो हजार कम हुए हैं। होम आइसोलेशन में भी लोगों की रुचि बढ़ी है। इस समय कोरोना के कुल मरीजों में 60 प्रतिशत होम आइसोलेशन में हैं।

प्रदेश के कुछ जिलों की स्थिति :

  • भोपाल - गुरुवार को भोपाल में कोरोना के 272 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं इनमें से कुछ मरीज ऐसे है जिन्हें दोबारा से कोरोना हुआ।

  • इंदौर - गुरुवार को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 3956 टेस्ट में रिकॉर्ड 495 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

  • जबलपुर - गुरुवार को जबलपुर में बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोविड-19 ग्रसित 172 नये मरीज सामने आये।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा-

प्रदेश में वर्तमान में 20,473 एक्टिव मरीज हैं। गत दिवस की तुलना में प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या में 524 की कमी आई है। कोरोना के नए मरीज 2,041 पाए गए हैं, जबकि 2,545 मरीज स्वस्थ हुए हैं। गत 4 दिनों में प्रदेश में COVID-19 के एक्टिव मरीज 2000 कम हुए हैं। वहीं मृत्यु दर में तेजी से‍ गिरावट आ रही है। गत 15 दिनों की प्रदेश की मृत्यु दर 1 प्रतिशत है, जबकि औसत मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत है। प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना की स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com