COVID24x7 जबलपुर : कोविड मुक्त 201 व्यक्ति डिस्चार्ज, आज 176 नये मरीज मिले

जबलपुर में 20 मार्च 2020 से 29 सितम्बर 2020 तक 1 लाख 8 हजार 8 सौ 02 लोगों के सैंपल कोविड-19 संबंधी जांच के लिए भेजे गए हैं।
JBP COVID 24x7 28 सितंबर।
JBP COVID 24x7 28 सितंबर।Syed Dabeer Hussain - RE

हाइलाइट्स –

  • 176 पॉजिटिव केस मिले

  • Covid-19 से 02 की मौत

  • JBP COVID 24x7 update

  • JBP COVID 24x7 28 सितंबर

राज एक्सप्रेस, जबलपुर। कोरोना वायरस बीमारी से ठीक होने वाले 201 लोगों को मंगलवार 29 सितम्बर को अस्पताल से इलाज उपरांत छुट्टी दे दी गई। इस दिन संस्कारधानी जबलपुर में बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोविड-19 ग्रसित 176 नये मरीज सामने आये।

कुल ठीक हुए –

मंगलवार को डिस्चार्ज होने वाले 201 लोगों को जोड़कर जबलपुर जिले में कोरोना वायरस बीमारी संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 8388 हो गई है।

कुल covid-19 पॉजिटिव -

सोमवार की शाम 6 बजे से मंगलवार की शाम 6 बजे तक के कुल चौबीस घण्टों के दौरान दर्ज 176 कोरोना संक्रमण पॉजिटिव लोगों को मिलाकर जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 9679 से बढ़कर 9855 हो गई है।

दो मृत -

बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो लोगों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमण से अभी तक 149 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। जबलपुर में कोरोना के बाकी एक्टिव कुल केस जारी आंकड़ों के अनुसार 1318 हैं।

कुल भेजे गए सैंपल -

जबलपुर में 20 मार्च 2020 से 29 सितम्बर 2020 तक 1 लाख 8 हजार 8 सौ 02 लोगों के सैंपल कोविड-19 संबंधी जांच के लिए भेजे गए हैं।

डिस्क्लेमर – जानकारी प्राप्त आंकड़ों पर आधारित है। कृपया आंकड़ों की अधिकृत पुष्टि अवश्य कर लें। इसमें शीर्षक-उप शीर्षक और संबंधित अतिरिक्त प्रचलित जानकारी जोड़ी गई हैं। इस आर्टिकल में प्रकाशित तथ्यों की जिम्मेदारी राज एक्सप्रेस की नहीं होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com