COVID24x7 जबलपुर : कोविड मुक्त 212 व्यक्ति डिस्चार्ज, आज 172 संक्रमित मिले

जबलपुर में 20 मार्च 2020 से 01 अक्टूबर 2020 तक 01 लाख 11 हजार 6 सौ 08 लोगों के सैंपल कोविड-19 संबंधी जांच के लिए भेजे गए हैं।
1अक्टूबर को 24 घंटे में 172 पॉजिटिव मरीज मिले।
1अक्टूबर को 24 घंटे में 172 पॉजिटिव मरीज मिले।Neelesh Singh Thakur – RE

हाइलाइट्स –

  • JBP COVID 24x7 update

  • आज 172 पॉजिटिव मरीज मिले

  • JBP COVID 24x7 01october

  • Covid-19 से हुई 03 मरीजों की मौत

राज एक्सप्रेस, जबलपुर। कोरोना वायरस बीमारी से ठीक होने वाले 212 व्यक्तियों को गुरुवार 01 अक्टूबर को अस्पताल से इलाज उपरांत छुट्टी दे दी गई। इस दिन संस्कारधानी जबलपुर में बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोविड-19 ग्रसित 172 नये मरीज सामने आये।

कुल ठीक हुए –

गुरुवार को डिस्चार्ज होने वाले 212 लोगों की संख्या को जोड़कर जबलपुर जिले में कोरोना वायरस बीमारी संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 8808 हो गई है।

कुल covid-19 पॉजिटिव -

बुधवार की शाम 6 बजे से गुरुवार की शाम 6 बजे तक के कुल चौबीस घण्टों के दौरान दर्ज 172 कोरोना संक्रमण पॉजिटिव लोगों को मिलाकर जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 10025 से बढ़कर 10197 हो गई है।

तीन मरीज मृत -

बीते चौबीस घण्टे के दौरान 03 मरीजों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमण से अभी तक 154 मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई है। जारी आंकड़ों के अनुसार जबलपुर में कोरोना के बचे हुए एक्टिव केस 1235 हैं।

कुल भेजे गए सैंपल -

जबलपुर में 20 मार्च 2020 से 01 अक्टूबर 2020 तक 01 लाख 11 हजार 6 सौ 8 (111608) लोगों के सैंपल कोविड-19 संबंधी जांच के लिए भेजे गए हैं।

डिस्क्लेमर – जानकारी प्राप्त आंकड़ों पर आधारित है। कृपया आंकड़ों की अधिकृत पुष्टि अवश्य कर लें। इसमें शीर्षक-उप शीर्षक और संबंधित अतिरिक्त प्रचलित जानकारी जोड़ी गई हैं। इस आर्टिकल में प्रकाशित तथ्यों की जिम्मेदारी राज एक्सप्रेस की नहीं होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com