कम नहीं हो रही संक्रमितों के मिलने की संख्या, फिर मिले 120 पॉजिटिव

ग्वालियर, मध्यप्रदेश : शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार 1520 कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। इसमें 120 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
ग्वालियर कोरोना बुलेटिन
ग्वालियर कोरोना बुलेटिनRaj Express

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। शहर में संक्रमित मिलने की संख्या कम नहीं हो रही है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार 1520 कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। इसमें 120 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं एक मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। वर्ष 2021 में पहली बार नहीं बल्कि चार दिन लगातार 120-120 मरीज सामने आए हैं।

कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ अफसरों की लापरवाही भी इस बीमारी को बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री, संभागायुक्त और कलेक्टर के आदेश के बाद भी शहर में संक्रमितों के घर और आसपास कंटेनमेंट जोन नहीं बनाए जा रहे हैं। इस कारण संक्रमितों के खुले में घूमने और उनके यहां दूसरे लोगों के आने-जाने की शिकायतें बढ़ रही हैं। ग्वालियर में शनिवार को एक्टिव केस की संख्या 818 पर पहुंच गई, लेकिन कंटेनमेंट जोन एक भी नहीं बनाया गया। यही नहीं संक्रमितों की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री, ट्रेवल हिस्ट्री व मॉनीटरिंग व्यवस्था में भी लापरवाही बरती जा रही है। नतीजा- संक्रमण की चेन टूटने की जगह लंबी होती जा रही है।

13 माह में कितने घर चला कोरोना :

मार्च माह : सैंपल 374 | संक्रमित 02 | स्वस्थ निल | संक्रमण दर 0.5

अप्रैल माह : सैंपल 2000 | संक्रमित 07 | स्वस्थ 06 | संक्रमण दर 0.3

मई माह : सैंपल 10702 | संक्रमित 121 | स्वस्थ 70 | संक्रमण दर 1.1

जून माह : सैंपल 16982 | संक्रमित 263 | स्वस्थ 211| संक्रमण दर 1.5

जुलाई माह : सैंपल 30898 | संक्रमित 1909 | स्वस्थ 1430 | संक्रमण दर 6.1

अगस्त माह : सैंपल 31477 | संक्रमित 3210 | स्वस्थ 2263 | संक्रमण दर 10.1

सितंबर माह : सैंपल 30619 | संक्रमित 5208 | स्वस्थ 4951 | संक्रमण दर 17.0

अक्टूबर माह : सैंपल 38186 | संक्रमित 1513 | स्वस्थ 2772 | संक्रमण दर 3.9

नवंबर माह : सैंपल 35487 | संक्रमित 2430 | स्वस्थ 1864 | संक्रमण दर 6.8

दिसंबर माह : सैंपल 56929 | संक्रमित 1330 | स्वस्थ 1707 | संक्रमण दर 2.3

जनवरी माह : सैंपल 48007 | संक्रमित 476 | स्वस्थ 686 | संक्रमण दर 0.99

फरवरी माह : सैंपल 18533 | संक्रमित 124 | स्वस्थ 146 | संक्रमण दर 0.66

मार्च माह : सैंपल 28185 | संक्रमित 1070 | स्वस्थ 529 | संक्रमण दर 3.7

818 मरीज, कंटेनमेंट जोन शून्य :

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिम्मेदार अफसर कितने सजग हैं, इस बात से अंदाजा कंटेनमेंट जोन की स्थिति से लगाया जा सकता है। जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या एक माह में 25 से बढ़कर 818 हो चुकी है। भोपाल व जिला सरकार से निर्देश जारी होने के बाद भी जिम्मेदार अफसरों ने न तो कंटेनमेंट जोन बनाए, न होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीज के घर के बाहर बैरिकेडिंग कराई। जिम्मेदारों की इस हद दर्जे की लापरवाही ही आमजन को बेफिक्र और कोरोना को बढ़ावा दे रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co